Rakul Preet look: पार्टी के लिए रीक्रिएट करें रकुल प्रीत के ये मेकअप लुक्स, दिखेंगी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत

 पार्टी में जाने के लिए गूगल पर सर्च करने की बजाए आप एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया लें। इससे आप भी अच्छी लगेंगी। साथ ही, पार्टी के लिए ज्यादा लुक सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत की एक्टिंग तो कमाल की है। लेकिन इनके लुक्स उससे ज्यादा अच्छे दिखाई दे रहे हैं। इनके लुक्स आप फेस्टिवल से लेकर पार्टी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। आप भी अगर एक्ट्रेस को पसंद करते हैं, तो उनकी तस्वीरों पर जरूर नजर डालनी चाहिए। साथ ही, उनके जैसा मेकअप लुक क्रिएट करने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आप भी सुंदर दिखाई देंगी। साथ ही, लुक सबसे अलग नजर आएगा। चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस की तरह कैसे आप खूबसूरत दिखाई दे सकती हैं।

ग्लॉसी मेकअप लुक

Glossy makeup look

पार्टी में अट्रैक्टिव और हाइलाइट करना हम सभी को पसंद होता है। यही वजह है कि हम कुछ ऐसे लुक को रीक्रिएट करने की कोशिश करते हैं, जिसे देखकर हर कोई हमारी तारीफ करे। ऐसे में आप रकुल प्रीत के इस ग्लॉसी मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा। इसके लिए आपको बेस भी ग्लॉसी रखना है और लिप्स को भी ग्लॉसी रखना है। बस आपको आई मेकअप को थोड़ा सा बोल्ड रखना है। इस तरह के मेकअप को करके आप अपना पार्टी लुक अच्छे से क्रिएट कर पाएंगी।

स्मोकी आई के साथ मेकअप लुक

Smokey eye makeup look

स्मोकी आई मेकअप पार्टी में बेहद अच्छा लगता है। आप भी इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। आपको पहले कंसीलर लगाकर इसे सेट करना है। फिर ब्राउन कलर लेना है और लीड पर स्मज करना है। अब इसके ऊपर ब्लैक कलर को लगाना है स्मज करना है। फिर आईलाइनर लगाना है। बेस को सिंपल रखना है। ब्लश से अपने गालों को थोड़ा हाइलाइट करना है। लिपस्टिक भी आप न्यूड शेड अप्लाई करें। आपका लुक क्रिएट हो जाएगा। साथ ही, आप खूबसूरत दिखाई देंगी।

इसे भी पढ़ें: जैकलीन फर्नांडीज के स्मोकी आई मेकअप लुक को इस तरह करें क्रिएट

मैट मेकअप लुक

Matte makeup look

आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो रकुल प्रीत के इस मेकअप को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के मेकअप के लिए मैट लुक क्रिएट करना है। इसके बाद ब्लश लगाना है। आप चाहें तो आंखों को बोल्ड करके हाइलाइट कर सकती हैं या सिंपल रख सकती है। लिपस्टिक में ब्राउन कलर अच्छा लगेगा। इसे ग्लॉसी लगाएं। इस तरह के आपका लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें:Celebrity Makeup Tips: मानुषी छिल्लर के सेमी स्मोकी आई मेकअप को इस तरह करें रिक्रिएट

इस बार मेकअप क्रिएट करने के लिए एक्ट्रेस के लुक्स से आइडिया लें। इससे आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, सुंदर नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP