Naturally Black Hair: उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं बाल, तो इसके लिए इस्तेमाल करें घर की क्यारी में लगा यह फूल

Hair Care Tips: आजकल के बदलते लाइफस्टाइल के कारण हमारे बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। कई बार यह समस्या मौसम के बदलने की वजह से भी देखने को मिलती है। इसी को छुपाने के लिए फिर हमें बाजार में मिलने वाली डाई का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और झटपट इसे लगाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें मौजूद हार्मफुल केमिकल बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल न करने की बजाए घर कि क्यारी में लगे गेंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बाल नेचुरली काले होते हैं, साथ ही किसी तरह का कोई नुकसान भी झेलना नहीं पड़ते है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह आप गुड़हल का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं।
डाई बनाने के लिए सामग्री

- गेंदे के फूल की पंखुड़ियां
- पानी- 1 कप
- शहद-1 चम्मच
डाई बनाने का तरीका

- इसके लिए गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियों को (हेल्द बालों के लिए टिप्स) अच्छे से पानी से साफ कर लें।
- अब इसे एक पैन में डालें और इसमें पानी डालकर अच्छे से उबाल लें।
- इसे तब तक उबालना है जब तक पंखुड़ियों का रंग फीका न पड़ जाए।
- अब गैस को बंद करना है और इस मिक्सचर को अच्छे से ठंडा होने के लिए रख देना है।
- इस पानी को स्प्रे बोलत में भर लें।
- बचे हुए फूल को पीसे और इसमें शहद को मिक्स करें। आप चाहे तो शिकाकाई का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- इसके बाद इसे बालों में लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
- फिर शैंपू और पानी से बालों को साफ कर लें।
- इसके इस्तेमाल से आपके बाल कुछ ही महीनों में काले नजर आने लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
इन बातों का रखें ध्यान
- जब भी बालों में डाई लगाएं तो उसे स्किन पर न लगने दें। वरना (रात में बालों की केयर करने का तरीका) स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
- केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल कम करें।
- जब भी बालों में इसे लगाएं तो बालों में तेल का इस्तेमाल न करें, वरना बाल काले नजर नहीं आएंगे।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी बालों के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।