herzindagi
home remedies for smelly underarms care

गर्मियों में अंडरआर्म्स से आती है बदबू, तो इसके लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

गर्मियों में ज्यादा पसीना आने की वजह से अंडरआर्म्स से बदबू आना आम बात है। लेकिन इसको कम करने के लिए आपको बाजार से महंगे प्रोडक्ट लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें।
Editorial
Updated:- 2024-04-05, 19:03 IST

Home Remedies For Underarms Odour: गर्मी के मौसम में हर किसी को पसीना आता है। लेकिन कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अंडरआर्म्स में सबसे ज्यादा पसीने की समस्या होती है। यही वजह से कि अंडरआर्म्स से सबसे ज्यादा बदबू आने लगती है। साथ ही इसके दाग आपके कपड़े पर भी नजर आने लगते हैं। ऐसे में कोई डियोड्रेंट का इस्तेमाल करता है, तो कई महंगे परफ्यूम को लगाता है। जिससे पसीने की बदबू कम हो जाए। लेकिन इससे भी कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको घर में रखी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। चलिए हम बताते हैं अंडरआर्म्स के लिए आप किन चीजों को लगा सकते हैं।

एलोवेरा का अंडरआर्म्स में करें इस्तेमाल

Alovera for underarms

एलोवेरा जेल स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को कम करते हैं। आप इसको भी अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा सा फ्रेश एलोवेरा जेल निकालना है। अब इसमें गुलाब जल को खूशबू के लिए इस्तेमाल करना है। फिर इसे 15 मिनट लगाने के बाद पानी से इस जगह को साफ कर लेना है। इससे आपके अंडरआर्म्स से बदबू आनी कम हो जाएगी।

आलू का अंडरआर्म्स में करें इस्तेमाल

Smelly underarms

आलू टैनिंग और स्किन टोन को इवन करने के लिए आपने कई बार इस्तेमाल किया होगा। इस बार इसका इस्तेमाल अंडरआर्म्स की बदबू को भगाने के लिए इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको एक आलू लेना है। इसके बाद इसका छिलका उतारना है और इसे अपने अंडरआर्म्स में रगड़ना है। कई 10 मिनट के लिए इस रस को लगे रहने देना है। फिर पानी से इसे साफ कर लेना है। इससे बगल से आने वाली बदबू कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बहुत काले हो गए हैं अंडरआर्म्स तो इन तरीकों से इन्हें करें ब्राइट

यह विडियो भी देखें

नींबू के छिलके का करें इस्तेमाल

Lemon for smelly underarms

नींबू के छिलके का इस्तेमाल भी आप अंडरआर्म्स की बदबू भगाने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आपको छिलका उतारना है। फिर इसको सुखाकर इसका पाउडर बनाना है। इसके बाद एक बाउल में 1 चम्मच लेना है और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाना है। करीब 10 मिनट लगाने के बाद अंडर आर्म्स को पानी से साफ कर लेना है। इससे आपके अंडरआर्म्स की बदबू बिल्कुल कम हो जाएगी। 

इन चीजों के इस्तेमाल से आप अंडरआर्म्स की बदबू को दूर कर सकती हैं। साथ ही आपको इन्हें ट्राई करने के लिए बाहर जाकर पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके त्वचा इवन टोन नजर आएगा। साथ ही बदबू भी कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में अंडरआर्म्स से आती है बदबू तो करें ये काम

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।