रात में सोते समय अपने बालों की केयर करना बहुत अच्छी आदत होती है। ऐसे में आप अपने बालों की हेयरस्टाइलिंग का भी ख्याल रख सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि सोते समय तो अक्सर बालों को बांधने से मना किया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि हर हेयरस्टाइल बालों को नुकसान ही पहुंचती है। कई हेयरस्टाइल्स बालों के लिए सोते समय अच्छी भी हो सकती हैं। आप बालों की केयर सोते समय भी कर सकती हैं। इन हेयरस्टाइल्स के अपने अलग फायदे हैं।
नोट: ध्यान रखें कि ये सभी हेयरस्टाइल बनाते समय बाल लूज रखें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी और टाइट हेयरस्टाइल बनाएंगी तो बालों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। अगर आपके बाल वैसे ही टूटते हैं या उलझते बहुत हैं तो आपको पिलो कवर सिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे बाल कम टूटें।
1. टॉप बन-
अगर आपके बालों में हाल ही में स्टाइलिंग हुई है तो कई हेयर स्टाइलिस्ट कहते हैं कि उन्हें रात में सोते समय आपको अपने बालों को चेहरे पर नहीं आने देना चाहिए। ऐसे में अगर आपने अपने बाल कर्ल किए हैं या फिर उन्हें स्ट्रेट किया है या फिर किसी और तरह का हेयर प्रोडक्ट इस्तेमाल किया है तो उन्हें चेहरे पर न आने दें। उससे बेहतर होगा कि आप उन्हें टॉप बन बनाकर आप सो सकती हैं। ये लूज बन हेयरस्टाइलिंग को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
इसे जरूर पढ़ें-क्या आपको भी असमय होता है घुटनों का दर्द? Expert से जानिए इसके कारण और उपाय
2. फ्रेंच ब्रेड-
आपको ये देखकर शायद अचंभा हो, लेकिन फ्रेंच ब्रेड (Braid) असल में रात में सोते समय के लिए अच्छी हेयरस्टाइल हो सकती है। हां, ध्यान रखना होगा कि आपने इसे ज्यादा टाइट नहीं बनाया है। ऐसा करने से आपके बालों में सुबह तक बीच वेव्स (Beach Waves) जैसा लुक आएगा और साथ ही साथ बाल उलझेंगे भी नहीं।
3. मेसी बन-
मेसी बन हमेशा एक अच्छी हेयरस्टाइल हो सकती है। चाहें आप सुबह ऑफिस जाते समय बना रही हों या फिर आप इसे रात में सोते समय। ढीला नाइट बन उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है जिनके बाल बहुत ज्यादा उलझते हैं। ये बालों को उलझने नहीं देगा साथ ही साथ बालों को बार-बार चेहरे पर नहीं आने देगा।
Recommended Video
4. पोनीटेल-
लो पोनीटेल हमेशा ही सोते समय के लिए अच्छी हेयरस्टाइल हो सकती है। इस हेयरस्टाइल के साथ सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि इसके कारण बाल चेहरे पर नहीं आएंगे और साथ ही साथ बहुत ज्यादा टाइट भी नहीं होंगे। किसी कॉम्प्लेक्स हेयरस्टाइल के साथ बालों के डैमेज होने का खतरा हो सकता है, लेकिन आसान पोनीटेल के साथ नहीं होगा। ये सोते समय बालों की केयर करने का अच्छा तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें-Exclusive: अगर आपको भी पसंद हैं हैंडलूम साड़ियां तो एक्ट्रेस एकावली खन्ना के साड़ी कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन
5. लूज कर्ल्स-
आप अपने बालों को सोते समय ही कर्ल कर सकती हैं। जी नहीं न मैं यहां सोते वक्त आप बस अपने बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बाट दें और उन्हें ट्विस्ट कर लें। ध्यान रहे सिर्फ ट्विस्ट करके सोना है। ऐसे में आपके बाल रात में ही कर्ल हो जाएंगे (ये सॉफ्ट कर्ल होंगे) और साथ ही साथ ये उलझेंगे भी नहीं।
इन हेयरस्टाइल्स को ट्राई कर अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें। ऐसी अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।