रूखे-बेजान बालों में जान डालने का काम करेंगे ये 3 हेयर मास्क

हर महिला चाहती हैं कि उसके बाल हेल्दी रहे और इसके लिए उनकी अच्छी तरह से केयर करती हैं। लेकिन, कई सारे महंगे प्रोडक्ट्स साथ ही, हेयर केयर केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी बाल रूखे-बेजान नजर आते हैं। इस वजह से आपकी सुंदरता भी कम हो जाती है। वहीं बाल सिल्की और सुंदर नजर आए इसके लिए हम आपको कुछ हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं जो आपके रूखे-बेजान बालों में जान डालने का काम करेंगे साथ ही, ये हेल्दी, चमकदार भी होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी की मदद से कुछ हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप रूखे-बेजान बालों की समस्या को कम करेंगा साथ ही, आपके बालों में चमक लाने का काम भी करेंगे।
दही का करें इस्तेमाल

दही आपके रूखे-बेजान बालों को कंडीशन करता है साथ ही, इन्हें सिल्की और चमकदार बनाने का भी काम करता है। इसी के साथ दही का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी समस्या भी कम होती है।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
इस तरह करें अप्लाई
- एक कटोरी में दही अच्छी तरह से फेंट लें
- इसके बाद इसमें शहद मिक्स करें
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें
- इसके बाद इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें
- 30 मिनट के बाद बालों को धो लें
- इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें
इसे भी पढ़ें: Homemade Hair Dye: प्याज के छिलकों से घर पर बनाएं हेयर डाई, जानें कैसे करें इस्तेमाल
केले का बनाए हेयर मास्क

केला बालों को पोषण देने साथ ही, इन्हें सिल्की और सुंदर बनाने का काम करता है। केले को आप नारियल तेल के साथ मिलकर हेयर मास्क बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 केला
- 2 चम्मच नारियल तेल
इस तरह करें इसका इस्तेमाल
- केले को एक कटोरी में मैश करें।
- इसके बाद इसमें नारियल तेल मिक्स करें।
- इसे बालों पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।
- इस हेयर मास्क को हफ्ते में 2 दिन इस्तेमाल करें।
एलोवेरा का करें इस्तेमाल

एलोवेरा में कई सारे गुण होते हैं और ये सभी गुण रूखे-बेजान बालों की समस्या को कम करने साथ ही, स्कैल्प को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
सामग्री
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच अरंडी तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- इन सभी चीजों को सही मात्रा में मिलाएं
- इसके बाद इसके स्कैल्प पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
इसे भी पढ़ें: Hair Growth: रसोई में मौजूद ये 4 चीजों में है ऐसा जादू, जो बढ़ा सकता है बालों की ग्रोथ
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।