Skin care Remedies : त्वचा पर दाग-धब्बों की समस्या होगी कम, अगर इस्तेमाल करेंगी ये चीजें

बदलते मौसम का असर जहां स्वस्थ पर पड़ता है तो वहीं स्किन के स्किन से जुड़ी समस्या भी शुरू हो जाती हैं। ये समस्या तब होती है जब आप स्किन की सही तरह से केयर नहीं करती हैं जिसकी वजह से पिंपल्स हो जाते है साथ ही चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या भी शुरू हो जाती हैं। इन दाग-धब्बों की वजह से चेहरे की सुंदरता कम ही जाती हैं। वहीं इस समस्या से निजात पाने के लिए घर के किचन में रखे हुए बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। बेसन का किस तरह इस्तेमाल करें इसके लिए आप हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की और उन्होंने हमें बताया कि किस तरह से बेसन की मदद से दाग-धब्बों की समस्या कम हो सकती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद है बेसन

बेसन में कई सारे गुण होते हैं साथ ही इसमें प्रोटीन होता है जो सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। वहीं बेसन की मदद से जहां त्वचा के कालेपन को दूर किया जा सकता हैं तो वहीं दाग-धब्बों की समस्या भी बेसन की मदद से कम हो सकती है।
बेसन, दही और नींबू के रस का बनाए फेस पैक
सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
इसे भी पढ़ें: Skin Care Hacks: जबरदस्त रिजल्ट पाने के लिए ये स्किन केयर हैक्स आजमाएं
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में बेसन ले।
- इसमें दही और नींबू का रस मिलाएं
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद इसे धो ले।
- चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
बेसन, रोज वाटर और सरसों का तेल

सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच रोज वाटर
- 1 चम्मच सरसों का तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में बेसन ले।
- इसमें रोज वाटर और सरसों का तेल मिलाएं
- इन तीनो को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- पेस्ट सूख जाने के बाद इसे धो लें।
- इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर लें।
इसे भी पढ़ें : घर पर ही इन तीन तरीकों से बनाएं एंटी-फ्रिज हेयर सीरम
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।