नेचुरल चीजें हमारे लिए कितनी फायदेमंद होती हैं। इस बात को हम काफी अच्छी तरह से समझते और जानते हैं। वहीं बदलते मौसम के कारण स्किन बेहद ऑयली हो जाती है। खासकर गर्मियों में त्वचा का ऑयली होना बेहद आम बात होती है।
इसके त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है और इसके लिए हम कई तरह के स्किन केयर रूटीन को भी फॉलो करते हैं, लेकिन चेहरे पर जमे ऑयल को कम करने के लिए हमें स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हम बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं चेहरे पर बेसन से बनी स्क्रब को इस्तेमाल करने का आसान तरीका और उनके त्वचा को फायदे।
आवश्यक सामग्री
- बेसन
- खीरा
इसे भी पढ़ें :आंखों के नीचे फाइन लाइन्स की समस्या को कम करने के लिए करें ये काम
बेसन के फायदे
- चेहरे पर जमे तेल को कम कर पोर्स को साफ करने में बेसन बेहद मददगार साबित होता है।
- बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को होने से रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।

खीरे के फायदे
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें :गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए एक्सपर्ट की बताई ये 3 टिप्स करें फॉलो
कैसे करें इस्तेमाल?
- घर पर बेसन से स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच बेसन की डालें।
- इसमें आप करीब 1 खीरे को अच्छी तरह से पीसकर डालें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
- वहीं चाहे तो आप इसमें विटामिन-ई की एक कैप्सूल को काटकर भी डाल सकती हैं।
- हाथों की उंगलियों की मदद से अपने चेहरे पर स्क्रब लगायें।
- ध्यान रहे कि स्क्रब को चेहरे पर लगाने से पहले आप चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- करीब 5 से 7 मिनट तक हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
- कॉटन और साफ पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
- इस फेस स्क्रब को आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको बेसन से फेस स्क्रब बनाने का तरीका और उसके चेहरे की त्वचा को फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों