Durga Puja Makeup: डांडिया नाइट्स में ट्राई करें बंगाली स्मोकी आई लुक, जानें आसान तरीका

नवरात्र‍ि में डांडिया नाइट में जाने से पहले लड़कियां और मह‍िलाएं अपने मेकअप को लेकर काफी एक्‍साइटेड रहती हैं। ऐसे में आप बंगाली स्मोकी आई लुक पाने के ल‍िए कुछ स्‍टेप्‍स फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2026-10-17, 11:15 IST
Bengali smokey eye makeup tips

दुर्गा पूजा हो या डांडिया नाइट, लड़कियां अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का पूरा ख्‍याल रखती हैं। इस दौरान मह‍िलाएं चाहती हैं कि उनका लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो बंगाली स्टाइल स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं।

बंगाली स्‍मोकी आई मेकअप कैसे करें?

बंगाली स्टाइल स्मोकी आई मेकअप में आंखाें पर डर्क मेकअप क‍िया जाता है। इसके अलावा विंग्ड आईलाइनर, रेड लिपस्टिक और चेहरे पर थोड़ी सी हाइलरइटर से अपने लुक को खास बना सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। कुछ स्टेप्स की मदद से आप घर पर ही यह मेकअप कर सकती हैं। आइए जानते हैं बंगाली स्मोकी आई लुक बनाने का आसान तरीका-

bengali smokey eye makeup

image credit- pinterest/soft cozy beige | faceless girl | dreamy feminine aesthetic 

1. सबसे पहले तैयार करें ड्यूई मेकअप बेस

बंगाली स्टाइल मेकअप में चेहरे पर हल्की शाइनि‍ंग काफी अच्छी लगती है। इसके लिए बहुत ज्यादा मेकअप प्रोडक्‍ट्स लगाने की जरूरत नहीं है।

  • सबसे पहले फेस वॉश से चेहरे को साफ करें और मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • इसके बाद अपनी स्किन टोन से मिलता हुआ फाउंडेशन या टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • अब चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए ड्यूई फिनिश वाला प्रोडक्ट चुन सकती हैं।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो टी-जोन यानी माथे और नाक पर थोड़ा कॉम्पैक्ट पाउडर भी लगाएं।

यह भी पढ़ें- Garba Night Makeup Tips: घंटों डांस करने के बाद भी टस से मस नहीं होगा मेकअप, अपनाएं ये 10 स्वेटप्रूफ ट्रिक्स

2. ब्लैक और ब्राउन आईशैडो से बनाएं स्मोकी आई लुक

इस मेकअप की सबसे खास बात आंखें ही होती हैं। इसलिए आईशैडो लगाते समय थोड़ा ध्यान रखना होता है। इसके लि‍ए-

  • सबसे पहले पलकों पर थोड़ा सा न्यूड या ब्राउन आईशैडो लगाएं।
  • अब आंखों के बाहरी कोने पर डार्क ब्राउन या ब्लैक आईशैडो लगाएं।
  • इसे आप ब्रश से फैला लें, ताकि साफ लाइन न दिखे।
  • चाहें तो आंखों को थोड़ा अलग लुक देने के लिए कॉपर शेड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • बस ध्‍यान रखें क‍ि एक बार में बहुत ज्यादा आईशैडो न लगाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा लगाकर ही ब्लेंड करें, इससे मेकअप ज्यादा अच्छा दिखेगा।

3. विंग्ड आईलाइनर और काजल से आंखों को दें खास लुक

स्मोकी आई के साथ विंग्ड आईलाइनर लगाने से आंखें और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगती हैं, लेक‍िन अगर आपको आईलाइनर लगाना मुश्किल लगता है, तो पहले छोटी लाइन बनाकर ही शुरू करें। इसके ल‍िए-

  • सबसे पहले आंखों के ऊपर वाले हिस्से पर आईलाइनर लगाएं और बाहरी कोने पर विंग बनाएं।
  • इसके बाद आंखों में काजल लगाएं।
  • स्मोकी इफेक्ट के लिए काजल को छोटे ब्रश से स्मज कर सकती हैं।
  • बाद में पलकों पर मस्कारा लगाएं, जिससे आंखों का लुक और भी अच्‍छा लगेगा।
  • नकली आईलैशेज लगाना चाहती हैं, तो अच्छी क्वालिटी वाला प्रोडक्ट इस्तेमाल करें। बस ध्‍यान रखें क‍ि आंखों में अगर जलन हो तो इसे तुरंत हटा दें।

bengali smokey eye makeup (1)

 

image credit- pinterest/taeyaa_kim

4. आईब्रो को दें नेचुरल शेप

आंखों का मेकअप तभी अच्छा लगता है, जब आईब्रो भी उतना ही अच्‍छा दिखें। इसके लिए बहुत डार्क शेड से बचें।

  • आईब्रो पेंसिल से खाली जगहों को भरें।
  • अपनी आईब्रो के टोन से मिलता-जुलता शेड चुनें।
  • आखिर में आईब्रो ब्रश से बालों को सेट कर लें।
  • इससे आपका पूरा आई मेकअप ज्यादा अच्छा दिखेगा।

5. रेड लिपस्टिक से पूरा करें बंगाली लुक

बंगाली स्टाइल फेस्टिव मेकअप में रेड लिपस्टिक काफी सही लगती है। स्मोकी आई के साथ भी यह अच्छी लगेगी।

  • अगर आपको ब्राइट लुक पसंद है, तो चेरी रेड या क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाएं।
  • थोड़ा डार्क लुक चाहिए, तो डीप रेड शेड लगा सकती हैं।
  • लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर लिप बाम लगाएं, ताकि ड्राई न हों।
  • आंखों का मेकअप डार्क रखा है, तो बाकी मेकअप लाइट रखें।

6. ब्लश और हाइलाइटर से दें आखिरी टच

मेकअप को पूरा करने के लिए गालों पर गुलाबी या पीच शेड का ब्लश लगाएं। इससे चेहरे पर फ्रेश लुक आएगा।

  • गालों पर थोड़ा ब्लश लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • चाहें तो गालों के ऊपर हाइलाइटर लगा सकती हैं।
  • पंडाल या डांडिया नाइट में जाने से पहले मेकअप को अच्छी तरह सेट कर लें।
  • लंबे समय तक बाहर रहना है, तो कॉम्पैक्ट पाउडर साथ रखें।

bengali smokey eye makeup (2)


image credit- pinterest/Be-Khabar

डांडिया नाइट के लिए ऐसे करें मेकअप की तैयारी

बंगाली स्मोकी आई लुक को रेड, व्‍हाइट या गोल्‍डन कलर के आउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ झुमके, चूड़ियां और छोटी रेड बिंदी लगा लें। इससे आपका लुक एकदम अट्रैक्‍ट‍िव लगेगा।

यह भी पढ़ें- डांडिया नाइट्स में आपसे नहीं हटेंगी किसी की नजरें, जानें कौन सा मेकअप लुक लगेगा सुंदर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- AI

FAQ
डांडिया नाइट्स में पसीने से आई मेकअप को फैलने से कैसे बचाएं?
आंखों पर आईशैडो लगाने से पहले आई प्राइमर जरूर लगाएं और वॉटरप्रूफ आईलाइनर व काजल का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
बंगाली लुक के लिए किस तरह की बिंदी सबसे अच्छी लगेगी?
बंगाली फेस्टिव लुक के लिए गोल लाल रंग की बिंदी सबसे बेस्ट रहती है। चाहें तो कुमकुम से माथे पर पारंपरिक डिजाइन भी बना सकती हैं।
अगर रेड लिपस्टिक पसंद न हो तो कौन सा शेड लगाएं?
अगर आप ब्राइट रेड लिपस्टिक नहीं लगाना चाहती हैं, तो न्यूड ब्राउन, प्लम या रोज पिंक शेड चुन सकती हैं। इससे भी काफी ग्रेसफुल लुक मिलेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।