Navratri 2025: डांडिया नाइट्स में आपसे नहीं हटेंगी किसी की नजरें, जानें कौन सा मेकअप लुक लगेगा सुंदर

डांडिया नाइट्स का इंतजार हर किसी को रहता है। रंग-बिरंगे कपड़ों और डांडिया की धुन के साथ नाचना। साथ ही अलग-अलग तरह की तस्वीरों को खींचवाना भी हमें काफी पसंद होता है। यही वजह है कि लड़कियां मेकअप लुक पर भी काफी ध्यान देती हैं, ताकि वो तस्वीरों में अच्छी नजर आ सके। अगर आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो इसके लिए आप अलग-अलग मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इस साल डांडिया नाइट्स में सबसे अलग और आकर्षक दिखने कुछ अलग ट्राई करें।
डांडिया नाइट के लिए बोल्ड आई के साथ न्यूड लिप्स मेकअप लुक
डांडिया के कपड़ों के साथ आंखों का बोल्ड मेकअप बहुत अच्छा लगता है। इसलिए आपको भी एक बार ट्राई करना चाहिए। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।

- इसके लिए आपको सबसे पहले आई मेकअप लुक को क्रिएट करना है।
- सबसे पहले आंखों पर डार्क कलर को लगाएं। इसके बाद आपको इस कलर को स्मज करना है।
- फिर आपको आंखों पर बोल्ड आईलाइनर को लगाना है।
- अपनी ड्रेस के रंग से मिलता-जुलता लिप लाइनर को लगाएं, लेकिन आपको कलर लाइट ही चूज करना है।
- इसके बाद मस्कारा और आईलैशेज का इस्तेमाल करें।
- इस तरह से आपका मेकअप लुक अच्छा लगेगा।
ग्लिटरी आई मेकअप के साथ ब्लश
- अगर आप कुछ अलग तरह का फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो ग्लिटर आई मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती हैं।
- आंखों पर अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ ग्लिटर आईशैडो लगाएं। आप इसे आईलाइनर के साथ भी लगा सकती हैं।
- चेहरे पर मैट फाउंडेशन लगाएं और फिर चीक्स पर पिंक या पीच कलर का ब्लश लगाएं। इससे आपका चेहरा भरा-भरा और गुलाबी दिखेगा।
- ग्लिटर आईज के साथ लाइट पिंक या पीच कलर की लिपस्टिक लगाएं। इससे आपका पूरा मेकअप लुक सुंदर नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: No Makeup Look में दिखेंगी खूबसूरत, बस ट्राई करें ये तरीके
मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान
- डांडिया खेलते समय पसीना आता है, इसलिए वॉटरप्रूफ और स्मजप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
- मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ करें और प्राइमर लगाएं।
- मेकअप के बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करना न भूलें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।
- मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल का भी ध्यान रखें। पोनीटेल, बन या खुले बालों में आप फूल लगा सकती हैं।
इस तरह से आप अपने मेकअप लुक को क्रिएट कर सकती है। इससे आपका डांडिया नाइट लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें:'नो मेकअप लुक' में भी कमाल की नजर आती हैं नीता अंबानी, देखें उनका वायरल लुक
नोट: मेकअप करते समय प्रोडक्ट का खास ध्यान रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।