विटामिन ई कैप्सूल शरीर के साथ-साथ बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके उपयोग से बालों से संबंधित कई तरह की समस्याएं कम हो सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों में विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल करने का तरीका से लेकर फायदे बताएंगे।
स्कैल्प को हेल्दी रखना जरूरी है। इसके लिए आप बालों में विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्वस्थ स्कैल्प के लिए विटामिन ई कैप्सूल को तोड़ लें। अब पैन में अरंडी के तेल में जेल डालें। तेल को गर्म कर लें। जब तेल गुनगुना हो जाए, तब इस तेल से स्कैल्प को अच्छे से मसाज करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार विटामिन ई कैप्सूल से बने इस तेल से मसाज करने से स्कैल्प संबंधी समस्याएं नहीं होगी।
अगर बाल मजबूत न हो, तो यह आसानी से टूटने लगते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए तेल बेहद फायदेमंद होता है। क्या आप जानती हैं कि बालों में विटामिन ई कैप्सूल के उपयोग से यह मजबूत हो सकते है?
मजबूत बालों के लिए आपको आलमंड ऑयल में विटामिन ई जेल को मिक्स करके, तेल को गुनगुना कर लें। अब तेल को बालों की जड़ों पर अच्छे से लगाएं। रात भर बालों में तेल लगा रहने दें। अगली सुबह माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को वॉश कर लें। बालों में इस तरह से विटामिन ई जेल के उपयोग से यह मजबूत हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हेल्दी बालों के लिए आपको भी फॉलो करने चाहिए ये टिप्स
बाल लंबे और घने हों, लेकिन मुलायम नहीं तो क्या फायदा। इसलिए मुलायम बालों के लिए शैंपू से लेकर हेयर मास्क तक मिलते हैं। सॉफ्ट बालों के लिए भी विटामिन ई कैप्सूल मददगार है।
विटामिन ई जेल में अंडा मिक्स करके बालों में लगाएं। इस मास्क को बालों में 2 से 3 घंटे तक लगा रहने दें। जब यह अच्छी तरह से सूख जाए, तब बालों को धो लें। अंडा में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए फायदेमंद है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल
क्या आप भी चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हो जाए? लंबे बालों के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू के बजाय आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको प्याज भी चाहिए होगा।
प्याज को छिलकर काट लें। अब इसका रस निकाल लें। प्याज के रस में विटामिन ई जेल मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में अच्छे से लगाएं। हफ्ते में 2 बार प्याज का रस और विटामिन ई कैप्सूल के मिश्रण को बालों में लगाने से हेयर ग्रोथ होती है। (लंबे बालों के लिए उपाय)
हेल्दी बालों के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद होता है। इसलिए विटामिन ई कैप्सूल में एलोवेरा जेल मिक्स करके बालों में लगाया जा सकता है। बालों में यह पेस्ट लगाएं और करीब 2 घंटे बाद हेयर वॉश करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।