Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:41 PM IST

बालों में करें चावल के पानी का इस्तेमाल, पाएं ये फायदे

हेल्दी बालों के लिए आपको अपने हेयर केयर रूटीन में चावल के पानी को शामिल करना चाहिए। इसके उपयोग से आपके बाल लंबे के साथ-साथ शाइनी हो सकते हैं। 
Updated:- 2023-05-05, 19:36 IST
advantages of using rice water on hair in hindi

बालों में चावल के पानी का उपयोग करने की परंपरा बेहद पुरानी है। सबसे पहले चीन की महिलाएं लंबे बालों के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल करती थीं। धीरे-धीरे दुनिया भर के लोगों ने चावल के पानी को हेयर केयर के लिए उपयोग करना शुरू कर दिया।

बालों को बनाए स्ट्रॉन्ग

can rice water makes hair strongअगर बाल मजबूत नहीं होंगे तो इसके कारण बाल आसानी से टूटने लगते हैं।इसलिए बालों का मजबूत होना जरूरी है। स्ट्रॉन्ग हेयर के लिए आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। हमारे बालों को प्रोटीन की जरूरत होती है। चावल के पानी में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है। इसमें अमीनो एसिड पाया जाता है, जो जड़ों को मजबूत बनाता है।

स्मूद बाल

बालों में मॉइश्चर की कमी के कारण बाल फ्रिजी होने लगते हैं। फ्रिजी बालों के लिए आप हेयर सीरम या कंडीशनर का इस्तेमाल करती होंगी? इस बार आपको चावल के पानी का उपयोग करके देखना चाहिए। स्टार्च बालों को फ्रिज फ्री बनाने का काम करता है।

बाल हो सकते हैं लंबे

लंबे बालों के लिए आप क्या करती हैं? शैंपू और तेल का इस्तेमाल? इस बार आपको बालों में चावल के पानी का उपयोग करना चाहिए। चावल के पानी में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। यही नहीं, अगर आपके बाल पतले हैं तो चावल के पानी में पाया जाने वाला मैग्नीशियम बालों को घना बनाता है। (लंबे बालों के लिए उपाय)

इसे भी पढ़ें:शाइनी बालों के लिए चावल के पानी का इस तरह करें इस्तेमाल

बाल हो जाएंगे शाइनी

can rice makes hair shinyपॉल्यूशन और गलत हेयर केयर प्रोडक्ट के कारण बालों की शाइन छीन जाती है। आपके बाल हमेशा चमकदार रहें, इसके लिए चावल का पानी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से स्टार्च से बाल धोएंगी तो आपके बाल शाइनी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:रोजाना इस तरह करें बालों की देखभाल

प्लेन या फर्मेंटेंड चावल

  • सादे चावल के पानी का पीएच लेवल ज्यादा होता है।
  • फर्मेंटेंड चावल विटामिन और मिनरल के लेवल को बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉसिल्स नरिश होते हैं।
  • फर्मेंटेंड चावल में पीतेरा नामक एक पर्दाथ होता है, जो विटामिन, मिनरल्स, अमीनो और ऑर्गेनिक एसिड से भरपूर होता है। (हेल्दी बालों के लिए टिप्स)
  • पीतेरा सेल रीजनरेशन का काम करता है, जिससे आपके बाल हेल्दी रहते हैं।

कैसे बनाएं चावल का पानी?

how to make rice water ()

  • सबसे पहले चावल को अच्छे से पानी से धो लें, ताकि धूल-गदंगी या कोई अवशेष न बचे।
  • चावल में पानी मिला लें और इसे अच्छे से मिक्स करके 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब चावल के पानी को छानकर एक जार में डाल दें।
  • इस जार को रूम टेंपरेचर पर कम से कम एक दिन के लिए रख दें।
  • जब चावल के पानी में से खट्टी सी बदबू आने लगे, तब जार को फ्रिज में रखें।

ऐसे करें चावल के पानी का इस्तेमाल?

  • सबसे पहले अपने बालों को शैंपू से अच्छे से धो लें।
  • तौलिए की मदद से बालों को सुखा लें।
  • अब बालों के चावल के पानी से धोएं।
  • कुछ देर बालों के स्कैल्प को मसाज करें।
  • अपने बालों को शावर कैप या पन्नी से कवर कर लें।
  • 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से बालों को वॉश कर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।