Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

जानें गर्मी में चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। आप चेहरे पर बेसन और एलोवेरा जेल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-06-22, 15:10 IST
advantage of using besan on face during summer in hindi

गर्मी के मौसम में बहुत पसीना आता है। इस दौरान स्किन पर दाने भी निकल आते हैं। इसलिए इस मौसम में त्वचा का दोगुना ख्याल रखना चाहिए। क्या आपने कभी चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल किया है? बेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इससे फेशियल से लेकर स्क्रब तक कर सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि गर्मी में चेहरे पर बेसन लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बेसन के फायदे और इसका उपयोग करना बताएंगे।

स्किन नहीं होगी डल

how to use besan for dull skinगर्मियों में धूप के कारण त्वचा का रंग डल पड़ने लगता है। इस मौसम में चेहरे के निखार को बरकरार रखने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर बेसन का पैक लगाने से फायदा होगा। 

क्या करें?

  • बेसन में दही और चुटकी भर हल्दी को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 
  • जब यह सूख जाए, तब अपना चेहरा साफ कर लें। 
  • आप रोजाना भी इस पेस्ट का उपयोग कर सकती हैं। 
  • आप चाहें, तो बेसन और दूध का पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकती हैं। ये पैक आपकी डल स्किन को निखारने का काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: रोजाना चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? जानें

मुंहासे होंगे कम

गर्मियों में चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। इसका कारण ऑयल का अत्यधिक उत्पादन है। मुंहासे की समस्या से निपटने के लिए आप बेसन का उपयोग कर सकती हैं। बेसन में जिंक पाया जाता है, जो एक्ने वाले इंफेक्शन को होने से रोकता है। खीरा में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने का काम करते हैं। 

क्या करें?

  • एक खीरा को कद्दूकस करके, इसका रस निकाल लें।
  • अब इस रस में एक चम्मच बेसन डालें। 
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इस पेस्ट को एक्ने वाली जगह पर लगाएं। 
  • करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें: बेसन से इस तरह दूर करें टैनिंग

टैनिंग से पाएं छुटकारा

how to use besan for tanning ()गर्मी में टैनिंग की समस्या बेहद आम है। टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय के रूप में आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

क्या चाहिए?

  • 4 चम्मच बेसन
  • छोटा आधा कप गुलाब जल और मलाई (ड्राई स्किन के लिए)
  • नींबू का रस और दही (ऑयली स्किन के लिए)
  • चुटकी भर हल्दी

क्या करें?

  • 4 चम्मच बेसन में छोटा आधा कप गुलाब जल, मलाई और चुटकी भर हल्दी डालें। 
  • अब सभी चीजों को मिक्स कर लें। 
  • टैनिंग वाली जगह पर बेसन का पेस्ट लगा लें। 
  • इसे कुछ देर रब करें और पेस्ट के सूखने पर हाथ-पैर साफ कर लें। 
  • रोजाना इस पेस्ट का उपयोग करने से टैनिंग कम होने लगेगी। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।