इन बातों का रखेंगी ध्यान तो कम हो जाएगी एक्ने ब्रेकआउट की समस्या

क्या आपके चेहरे पर मुहांसे होते हैं? ऑयली स्किन पर एक्ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। क्या आपने कभी एक्ने ब्रेकआउट के बारे में सुना है? यह समस्या अब बेहद आम हो गई है, लेकिन क्या आप इसका मतलब जानती हैं?
जब चेहरे पर एक ही समय पर बहुत सारे मुहांसे होने लगते हैं तो इसे एक्ने ब्रेकआउट कहते हैं। इसके कारण चेहरा बेहद भद्दा नजर आता है। यह परेशानी क्यों होती है और और इसका कारण जानने के लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट प्रिया वर्मा से बात की है उन्होंने हमें बताया कि अगर चेहरे को सही तरीके से पैंपर किया जाए तो यह समस्या कम हो जाएगी। क्या आप इस विषय पर विस्तार से जानना चाहती हैं? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ब्रेकआउट क्या होता है?
हमारे शरीर के जिस भी जगह पर ऑयल का प्रोडक्शन ज्यादा होगा, वहां ब्रेकआउट्स होने लगते हैं। यह ज्यादातर फेस, चेस्ट और बैक पर होता है। ब्रेकआउट के दौरान एक्ने होने पर हेयर फॉसिल्स डेड स्किन, सीबम और बैक्टीरिया से भर जाते हैं। इसके कारण त्वचा पर सूजन, रेडनेस और जलन होने लगती है। फिर पोर्स क्लॉग हो जाते हैं, जिससे यह सब स्किन पर दिखने लगता है।
एक्ने ब्रेकआउट के कारण
- एक्ने ब्रेकआउट की समस्या के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इनमें सबसे पहला है त्वचा पर प्रोडक्ट्स का अत्यधिक इस्तेमाल करना।
- हार्मोनल चेजेंस के कारण भी यह समस्या हो सकती है। (फोरहेड पिंपल्स के लिए नुस्खे)
- शरीर में पानी की कमी के चलते भी एक्ने ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि पानी पीते रहना चाहिए। शरीर में पानी की कमी यानी बीमारियों का अटैक।
इसे भी पढ़ें:6 तरह के होते हैं एक्ने ब्रेकआउट्स, जानें इससे जुड़े किन मिथ्स पर नहीं करना चाहिए भरोसा
इस समस्या से बचने के लिए टिप्स

- जब भी आप सुबह ऊंठे तो अपना चेहरा अच्छे से धोएं। इसी तरह रात को सोने से पहले भी चेहरे को साफ करना न भूलें। रात को मेकअप साफ किए बगैर कभी भी नहीं
- सोना चाहिए। ऐसा करने से न केवल एक्ने ब्रेकआउट हो सकते हैं बल्कि आपका चेहरा डैमेज होने लगेगा। (पिंपल्स के निशान कैसे हटाएं)
- अगर आपके फेस पर मुंहासे हो गए हैं तो इन्हें फोड़ने से बचें। इससे मुंहासे अन्य जगह पर होने लगते हैं। साथ ही आपको अपनी स्किन को बार-बार छूना नहीं चाहिए।
- मेकअप प्रोडक्ट्स का भी कम इस्तेमाल करें। यह प्रोडक्ट आपकी स्किन पर रिएक्ट कर सकते हैं, जिससे मुंहासे की परेशानी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:ब्रेकआउट्स अपीयरेंस को कम करने के लिए अपनाएं यह आसान तरीके
यह नुस्खा आजमाएं
प्रिया वर्मा ने हमे बताया कि इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय भी बेहद कारगर होते हैं। उन्होंने हमें एक नुस्खा बताया है जिससे एक्ने ब्रेकआउट की समस्या कम हो सकती है। यह उनका आजमाया हुआ उपाय है।
क्या चाहिए?
- आधा चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1 चम्मच शहद
- 3-4 नींबू के रस की बूंदें
क्या करें?
- एक बाउल में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद और 3-4 नींबू के रस की बूंदें डालें।
- अब सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका एक्ने ब्रेकआउट के लिए फेस पैक।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पैक को अपने चेहरे पर लगा लें।
- आंख और मुंह के आसपास के एरिया पर लगाने से बचें।
- फेस पैक को करीब 5-7 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
- अब ठंडे पानी से फेस वॉश करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।