फेस स्टीमिंग इस तरह करेंगी तो चेहरा दिखेगा हमेशा खिला-खिला

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाने और स्किन केयर के लिए सबसे बेस्ट तरीके की खोज कर रही हैं? लेकिन कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है तो फेस स्टीमिंग एक ऐसा DIY स्किन ट्रीटमेंट है जो क्लीनिंग, त्वचा को पोषण देने और शानदार महसूस करने में मददगार हो सकता है। फेस स्टीमिंग कैसे करनी चाहिए और इसके क्या फायदे हो सकते हैं? इस बारे में हमें जोली स्किन क्लिनिक की डर्मेटोलॉजिस्ट और फाउंडर डॉक्टर निरुपमा जी बता रही हैं।
एक्सपर्ट की राय
View this post on Instagram
डॉक्टर निरुपमा जी का कहना है, ''स्टीमिंग आपके पोर्स को खोलने में मदद करती है, मुंहासों को कम करती है और आपके चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद करती है। यह आपकी त्वचा पर मौजूद सभी विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने का एक फुल-प्रूफ, नेचुरल और पूरी तरह से हानिरहित तरीका है। अगर आप स्टीम लेने का निर्णय लेती हैं, तो यह हर्बल स्टीम नुस्खा आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।''
हर्बल स्टीम के लिए सामग्री
- गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर- 1 टीस्पून
- सौंफ पाउडर- 1 टीस्पून
- तुलसी पाउडर- 1 टीस्पून
- लेमन बाम- 1 टीस्पून
- पेपरमिंट की पत्तियां
इसे जरूर पढ़ें:अगर सप्ताह में एक बार लेंगी फेस स्टीम, तो स्किन को मिलेंगे यह बेहतरीन फायदे
विधि
- उबलते पानी के एक बड़े बाउल में गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर, सौंफ पाउडर, तुलसी पाउडर, लेमन बाम और पेपरमिंट की पत्तियां मिलाएं।
- इसमें आप अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी मिला सकती हैं।
- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करें।
- अपने सिर पर एक तौलिया रखें।
- अपने चेहरे पर लगभग 10 मिनट तक स्टीम लें ताकि यह त्वचा के पोर्स को खोल सके।
- इससे आपकी त्वचा साफ और ग्लोइंग हो जाएगी।
स्टीमिंग के त्वचा से जुड़े फायदे
- स्टीम पोर्स को खोलती है और त्वचा को गहाराई से साफ करने में मदद करती है। पोर्स को खोलने से भी ब्लैकहेड्स नरम हो जाते हैं, जिससे उन्हें निकालना आसान हो जाता है।
- पोर्स को खोलने से डेड स्किन सेल्स, बैक्टीरिया और अन्य अशुद्धियों को बाहर निकलने में मदद मिलती है जो पोर्स को बंद कर देते हैं और मुंहासों में योगदान करते हैं।
- स्टीम से पसीना बढ़ने से ब्लड वेसल्स फैलते हैं और सर्कुलेशन बढ़ता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से त्वचा को पोषण मिलता है और यह ऑक्सीजन प्रदान करता है। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग दिखाई देती है।
- स्टीम तेल के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करके त्वचा को हाइड्रेट करती है और चेहरे को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करती है।
- यह आपके स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बेहतर ढंग से अवशोषित करने में मदद करती है।
- स्टीम फेशियल के दौरान बढ़ा हुआ ब्लड फ्लो कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे एजिंग प्रोसेस स्लो होता है।
इसे जरूर पढ़ें:अगर सप्ताह में एक बार लेंगी फेस स्टीम, तो स्किन को मिलेंगे यह बेहतरीन फायदे
आप भी घर पर फेस स्टीमिंग करके त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं। लेकिन स्टीम लेने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik & Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।