चुकंदर सिर्फ शरीर के लिए ही अच्छा नहीं होता है। बल्कि इसका इस्तेमाल आप अपने चेहरे पर भी कर सकती हैं। इसमें काफी सारे गुण होते हैं, जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में मदद करते हैं। मेरे घर में भी सर्दियों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसको अलग-अलग तरह से चेहरे पर लगाया जाता है, ताकि नेचुरल ग्लो और त्वचा गुलाबी नजर आए। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, इसके फायदे क्या होते हैं।
चुकंदर के फायदे
चुकंदर में विटामिन सी, आयरन, फोलिक एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को निखारने, ग्लो लाने और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं। यदि आप चुकंदर से अपने चेहरे को गुलाबी निखार देना चाहते हैं, तो आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इससे आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट को लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
चुकंदर का फेस पैक
चुकंदर को आप फेस पैक के तौर पर भी लगा सकती हैं। इससे चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आएगा। साथ ही, आपको बाजार के फेस पैक को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बनाना और लगाना दोनों आसान होता है।
इस तरह करें फेस पैक का इस्तेमाल
- इसके लिए आपको चुकंदर को मिक्सी में पीस लेना है और पेस्ट बनाना है।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- फिर इसे 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाना है।
- इसके बाद पानी से चेहरा साफ करना है।
- इसे लगाने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
- इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी।
चुकंदर और गुलाब जल
आप अपने चेहरे पर चुकंदर और गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर रेडनेस और जलन दोनों दूर हो जाएगी। साथ ही, आपकी त्वचा साफ सुथरी लगेगी।
इसे भी पढे़ें: Face Gel: शीबा आकाशदीप के इस आसान नुस्खे से बनाएं फेस जेल, जानें इसके फायदे
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसे लगाने के लिए आपको चुकंदर का रस निकालना है।
- इसमें 1 चम्मच गुलाब जल को मिक्स करना है।
- इस मिश्रण को रूई की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- फिर 15 से 20 मिनट लगे रहने देना है।
- अब चेहरे को साफ कर लेना है।
- इसे लगाने से चेहरा साफ हो जाएगा।
इस तरह से आप अपने चेहरे पर चुकंदर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे की चमक भी बढ़ जाएगी। साथ ही, घरेलु नुस्खे को इस्तेमाल कर पाएंगी। बस एक बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care: त्वचा की ड्राइनेस झट से हो सकती है दूर, अगर इस्तेमाल करेंगी घर पर बने ये 3 टोनर
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों