herzindagi
Beetroot face gel mask

Beetroot Face Gel: चेहरे पर दिखेगा गुलाबी निखार बनाएं चुकंदर का फेस जेल, एक्सपर्ट से जानें इसे लगाने के फायदे

Beetroot Skin Care: चेहरे पर हम अक्सर अलग-अलग तरह के जेल का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में चेहरे पर निखार तो आ जाता है, लेकिन ये कुछ ही समय के लिए रहता है। इसके लिए जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की सलाह पर चीजों का इस्तेमाल करें।
Editorial
Updated:- 2025-04-02, 09:19 IST

Beetroot Skin Care Home Remedies: चेहरे साफ नजर आए इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि हमारी त्वचा साफ नजर आए। साथ ही, हमारे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों की प्रॉब्लम भी कम हो सके। लेकिन हर बार आपके जरिए इस्तेमाल की गई चीजों से चेहरे पर रौनक नजर नहीं आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ ऐसे नुस्खे को ट्राई करें, जिसे लगाने के बाद आपका चेहरा गुलाब जैसा निखरता हुआ नजर आए। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। डॉक्टर आंचल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी ही वीडियो को शेयर किया है। जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।

चुकंदर के चेहरे पर क्या होते हैं फायदे (What Are The Benefits Of Beetroot On Face)

What Are The Benefits Of Beetroot On Face

चुकंदर (Beetroot) चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूदा विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को चमकदार और जवां बनाए रखने में मदद करता है। दाग-धब्बों को कम करने और झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। इसे लगाने से आपका चेहरा गुलाबी दिखाई देता है। इसलिए भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा साफ-सुथरी नजर आएगी।

चुकंदर का फेस जेल बनाने की सामग्री (Face Gel For Skin Care)

Face Gel For Skin Care

  • चुकंदर का रस
  • एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
  • विटामिन ई ऑयल- 1 चम्मच
  • ग्लिसरीन- 1 चम्मच

चुकंदर फेस जेल को बनाने का तरीका

Face gel

  • इसे बनाने के लिए आपको मिक्सी में चुकंदर को पीसकर इसका रस निकालना है।
  • इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई ऑयल (Vitamin E Oil) और ग्लिसरीन को मिक्स करें।
  • फिर इसको अच्छे से मिक्स करके एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
  • इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
  • इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें।

यह विडियो भी देखें

चुकंदर का जेल लगाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Aanchal Panth I Dermatologist (@dr.aanchal.md)

  • इसे लगाने के लिए चेहरे को पानी से साफ करके टॉवल से पौंछ लें।
  • अब इसे अपने पूरे फेस पर लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद 15 मिनट लगाएं रखें।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इसे लगाने से चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: चेहरे से दाग धब्बे को कम कर सकती है मुल्तानी मिट्टी, यूं करेंगी इस्‍तेमाल तो खिल उठेगी त्वचा

चुकंदर के जेल को लगाने से क्या होता है

इसे लगाने से आपके चेहरे पर किसी तरह के कोई दाग धब्बे नहीं नजर आएंगे। साथ ही, आपकी त्वचा पर जलन भी नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एलोवेरा जेल (AloeVera Gel) और विटामिन ई ऑयल डाला है। इससे स्किन अच्छी लगेगी। इसे आप कभी भी अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ये 3 होममेड फेस मास्‍क मुंहासे के पुराने दाग से दिलाएंगे छुटकारा 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।