Teej 2021: पैरों के लिए 5 सिंपल और खूबसूरत 'मेहंदी डिजाइन'

हरियाली तीज का त्योहार हर महिला के लिए खास होता है। इस त्योहार पर हर महिला अपने पति के लिए साज-श्रृंगार करती है। ऐसे में मेहंदी लगाए बिना श्रृंगार कैसे पूरा हो सकता है। इसलिए महिलाएं हाथों के साथ-साथ पैरों में भी मेहंदी लगवाती हैं।
हाथ की मेहंदी की ढेरों डिजाइन आपको इंटरनेट पर मिल जाएंगी, मगर बात जब पैरों पर मेहंदी लगाने की आती है, तो महिलाएं डिजाइन को लेकर थोड़ी कनफ्यूज हो जाती हैं। इसलिए हम आपकी मदद करने के लिए पैरों की मेहंदी की कुछ लेटेस्ट और आसान डिजाइन लेकर आए हैं।
आप इस बार तीज के त्योहार पर खुद ही इन मेहंदी डिजाइन को अपने पैरों पर लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन

जाल वर्क मेहंदी डिजाइन
मेहंदी की यह डिजाइन पुरानी है, मगर इसका क्रेज महिलाओं में आज भी बरकरार है। बेस्ट बात तो यह है कि इस डिजाइन को लगाना बहुत ही आसान है। चलिए हम आपको जाल मेहंदी लगाने का आसान तरीका बताते हैं-
- सबसे पहले आपको यह तय करना है कि जाल वर्क केवल पैर की उंगलियों पर बनाना है या फिर पूरे पैर में।
- इसके बाद आप इटैलिक अंदाज में हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल रेखाएं खींच लें।
- अगर आपको सीधी रेखाएं खींचने में दिक्कत आ रही हैं, तो काले पेन और स्केल की मदद से पहले डॉट बना लें और फिर मेहंदी की कीप से उन डॉट्स को आपस में जोड़ लें।
- अब आप इन रेखाओं पर अपनी मनचाही डिजाइन बना सकती हैं। आप इन रेखाओं पर फूल या पत्ती की बेल बना सकती हैं या फिर रेखा के हर जोड़ पर एक फूल बना सकती हैं।
- इस तरह से आपकी जाल वर्क वाली मेहंदी डिजाइन आसानी से पैरों पर लग जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: पैरों पर लगा रही हैं मेहंदी तो इन बातों पर करें फोकस
बूटी मेहंदी डिजाइन
बूटी वाली मेहंदी डिजाइन भी आप पैरों में लगा सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खास बात यह है कि बहुत कम समय और मेहंदी में यह डिजाइन पूरे पैर को कवर कर लेती है।
- इस मेहंदी डिजाइन को लगाने के लिए सबसे पहले आप एक आसान और छोटा सा डिजाइन चुन लें। इसके लिए आप कोई फूल, गोलाकार या चौकोर डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।
- अब आप पैरों में थोड़ी-थोड़ी दूर पर इस डिजाइन को बना दें। ऐसा करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि सारी बूटियां एक जैसी ही नजर आएं।
मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला एक तरह की आर्ट होती है। इस आर्ट को आप मेहंदी की कीप द्वारा पैरों में उकेर सकती हैं। आमतौर पर मंडला आर्ट में गोलाकार डिजाइन बना कर उसके अंदर आपको बारीक डिजाइन भरनी होती है।
अगर आपकी आर्ट अच्छी है, तो आप कोई फिगर बना कर उसके अंदर बारीक डिजाइन बना सकती हैं। मगर इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगाते वक्त आपको ज्यादा समय लग सकता है।

ज्योमैट्रिक मेहंदी डिजाइन
ज्योमेट्रिक मेहंदी डिजाइन लगाना भी आसान होता है और रचने के बाद यह अच्छी भी बहुत लगती है। आप इसे पैर के किनारे पर इस तरह लगा सकती हैं, जैसे आलता डिजाइन लगाई जाती है।
आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में सीधी रेखाएं, डॉट्स और त्रिभुज के आकार की डिजाइन बना सकती हैं। यह जल्दी भी बन जाती है और देखने में भी अच्छी लगती है।

बोहेमियन मेहंदी डिजाइन
बोहेमियन मेहंदी डिजाइन देखने में टैटू जैसी नजर आती है। इस डिजाइन को जितनी महीन कीप से लगाएंगी उतना अच्छा होगा। इस तरह की डिजाइन को लगाते वक्त आप को त्रिभुजाकार रेखाएं और डॉट्स का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।
उम्मीद है कि तीज के त्योहार पर अगर आप भी पैरों की मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो इस आर्टिकल को पढ़कर आपकी तलाश पूरी हो गई होगी। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।