होली खेलने के बाद नहाने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

रंगो का त्यौहार होली सभी के जीवन में रंग भर देता है। इस दिन सभी के चेहरे पर मुस्कान होती है और चारों तरफ रंग ही रंग नजर आता है। बुरा न मानो होली है... वाला जुमला कहकर हम रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारी और गुब्बारे के साथ एक-दूसरे को रंग में रंग देते हैं। हम मगन होकर होली खेल तो लेते हैं, ,लेकिन यह भूल जाते हैं कि यह रंग त्वचा और बॉडी को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
अगर कलर सही ढंग से हमारे शरीर से साफ नहीं होता, तो हमें स्किन इंफेक्शन हो सकता है। अगर आप अपने नहाने के पानी में कुछ बदलाव करेंगे तो हमें हर समस्या से निजात मिल सकता है। आइए जानते है उन चीजों के बारे में जिन्हें पानी में मिलाकर नहाने से आपको हेल्थ के साथ-साथ मेंटल पीस भी मिलेगा-
नहाने के पानी में हल्दी मिलाएं

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट का खजाना होता है। यह त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप नहाने के लिए हल्दी वाला पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हमें कुछ नहीं करना है बस नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। (हल्दी के ये 2 प्रोडक्ट्स बनाकर लगाएं)
सामग्री
- हल्दी- 1 कप
- पानी- 1 बाल्टी
इसे ज़रूर पढ़ें-होली के बाद इस तरह करें स्किन केयर
विधि
- नहाने के पानी में को हल्का गुनगुना कर लें।
- फिर 1 कप हल्दी डालकर पानी मिक्स करें।
- अब इस पानी से नहाएं यकीनन आपको अच्छा लगेगा।
नीम के पत्तों को मिलाएं

आप अपने नहाने के पानी में नीम के पत्ते डाल सकते हैं क्योंकि नीम एक ऐसी चीज हैं, जिसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं। अगर आप नीम के पत्तों को नहाने के पानी में डालकर इस्तेमाल करती हैं हैं, तो ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है और आप इंफेक्शन से बच सकते हैं।
सामग्री
- नीम के पत्ते- 10- 20
- सादा पानी- 1 बड़ा बाउल
विधि
- नहाने के पानी में नीम के पत्तों का उपयोगकरने के लिए सबसे पहले आपको नीम के पत्तों को अलग-अलग करके साफ करना है।
- इसके बाद आप एक गैस पर 1 बड़ा बाउल पानी रखें और नीम के पत्ते डालकर लगभग 10 मिनट उबाल लें।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे नहाने के पानी में मिलाकर स्नान कर लें।
एप्पल साइडर विनेगर डालें

एप्पल साइडर विनेगर के पानी से नहाना स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इस पानी से नहाने के बाद न सिर्फ कलर हटेगा बल्कि आपको स्किन इंफेक्शनसे भी बचाएगा। तो चलिए जानते हैं इसका उपयोग आप कैसे कर सकती हैं।
सामग्री
- एप्पल साइडर विनेगर- 5 चम्मच
- पानी - 1 बाल्टी
इसे ज़रूर पढ़ें-होली के दौरान त्वचा को दें खास देखभाल, खूबसूरती नहीं होगी कम
विधि
- इस नुस्खे का प्रयोग करने के लिए आप एक बाल्टी पानी में पानी भर लें।
- फिर चार से पांच चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पानी में मिलाएं।
- इस पानी से नहाएं और अपनी बॉडी साफ करें।
यकीनन आपको बहुत फायदा होगा, अगर आप इस पानी का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके बताएं और हरजिंदगी के साथ जुड़े रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।