बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होते हैं आयुर्वेदिक पाउडर, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

अगर आप झड़ते बालों के लिए परेशान हैं, तो आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो नेचुरल पाउडर घर पर भी तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
image

बालों की ग्रोथ होना बहुत जरूरी है, वरना झड़ते बाल हमें गंजा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी गलत लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और खानपान की वजह से बालों का झड़ना बढ़ गया है। इसके अलावा भी कई समस्याएं जैसे- बालों का बेजान होना या ग्रोथ रुक जाना आदि भी बढ़ने लगी हैं।

हालांकि, इस परेशानी को रोकने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन कई बार रिजल्ट उल्टा पड़ जाता है। बालों की ग्रोथ रूक जाती है, ऐसे में जरूरी है नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए। आप आयुर्वेदिक पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह बालों की देखभाल का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। ये पाउडर न केवल बालों को पोषण देते हैं, बल्कि उनकी जड़ों को भी मजबूत बनाते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं ऐसे कुछ खास आयुर्वेदिक पाउडर के बारे में, जिसका इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

भृंगराज पाउडर

Bhringraj powder for hair growth

बालों के लिए यह बहुत अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में तो इसे बालों का राजा कहा जाता है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में काफी मदद करता है और उन्हें मजबूत भी बनाता है। साथ ही, वक्त से पहले बालों के सफेद होने की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें-बालों की ग्रोथ में होगा इजाफा अगर एक्सपर्ट की इन टिप्स को करेंगी फॉलो

भृंगराज पाउडर को आयुर्वेदिक डॉक्टर प्राचीन समय से बालों और स्कैल्प की समस्याओं के इलाज के लिए उपयोग किया जाता रहा है। आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिए हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें?

  • एक बाउल में 3 चम्मच भृंगराज पाउडर लें।
  • इसमें दही या नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • 30 मिनट के बाद हल्के शैंपू से धो लें।

नोट- भृंगराज पाउडर का नियमित इस्तेमाल न केवल बालों की ग्रोथ को तेज करता है, बल्कि बालों को घना, मजबूत और स्वस्थ भी बनाता है। इसे हफ्ते में 1-2 बार जरूर इस्तेमाल करें।

मेथी पाउडर

methi powder

मेथी का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसे आयुर्वेद में त्रिगुणा कहा जाता है, जो बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इसके पाउडर का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ बढ़ाने, डैंड्रफ को खत्म करने और बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं और उन्हें जड़ों से मजबूत बनाते हैं। आप भी इसका इस्तेमाल बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

मेथी पाउडर का उपयोग कैसे करें?

  • सबसे पहले एक बाउल लें।
  • फिर इसमें 2-3 चम्मच मेथी पाउडर लें।
  • इसमें दही या एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें।

नोट- बालों की देखभाल के साथ अच्छा खाना और सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है, ताकि बालों को अंदरूनी पोषण मिल सके।

शिकाकाई पाउडर

Shikakai powder for hair growth

यह बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है, जिसका इस्तेमाल काफी वक्त से किया जा रहा है। यही वजह है कि आयुर्वेद में इसे बालों का फल भी कहा जाता है। बता दें शिकाकाई पाउडर एक नेचुरल क्लींजर है, जो बालों को साफ, मजबूत और हेल्दी बनाता है।

इसके एंटी-फंगल गुण स्कैल्प से डैंड्रफ और खुजली को खत्म करते हैं। यह स्कैल्प के प्राकृतिक pH को संतुलित रखता है, जिससे बाल स्वस्थ रहते हैं। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं, लेकिन हमारे बताए गए स्टेप्स से शिकाकाई इस्तेमाल करें।

इसे जरूर पढ़ें-बढ़ सकती हैं बालों की लंबाई, फॉलो करें ये आसान उपाय

शिकाकाई पाउडर का उपयोग कैसे करें?

  • सबसे पहले 2-3 चम्मच शिकाकाई पाउडर लें।
  • इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • 5-10 मिनट तक मालिश करें और फिर पानी से धो लें।

नोट- शिकाकाई पाउडर का इस्तेमाल करें। यह आपके बालों को नेचुरल रूप से पोषण देने का सबसे बेहतरीन और अच्छा तरीका है।

किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP