Glowing Skin Tips: इस फूल से घर पर करें Body Polishing, आएगा बेदाग निखार

क्या आपको याद है जब हमारी नानी-दादी के पास कोई महंगे बॉडी वॉश या लग्जरी साबुन नहीं होते थे, फिर भी उनकी त्वचा सोने जैसी दमकती थी? उनकी खूबसूरती का राज किसी केमिकल में नहीं, बल्कि नेचर के इस चमत्कारी केसुडा (पलाश) फूल में छिपा था।
आज के समय में हम ग्लोइंग स्किन के लिए हजारों रुपये पार्लर में जाकर बॉडी पॉलिशिंग पर फूंक देते हैं, लेकिन असली खजाना तो हमारे आयुर्वेद की जड़ों में है। केसूड़ा सिर्फ होली का रंग नहीं है, बल्कि यह स्किन हीलर है जो आपकी बॉडी को अच्छी तरह से पॉलिश कर देता है। इसका कैसे इस्तेमाल करना है और इसके और क्या फायदे हैं? इसके बारे में हमें एक्सपर्ट डॉ. चैताली राठौड़ बता रही हैं।
केसुडा जल नहाने के लिए कैसे तैयार करें?
इस पानी को बनाना बेहद आसान है, बस आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- एक मुट्ठी सूखे केसुडा के फूलों को रातभर एक बर्तन पानी में भिगोकर रख दें।
- सुबह तक पानी का कलर डार्क केसरिया हो जाएगा।
- इस पानी को छान लें और अपनी नहाने के पानी वाली बाल्टी में मिलाएं।
- नहाने के बाद लास्ट में इस पानी से शरीर को अच्छी तरह धोएं।
केसुडा स्नान के जबरदस्त फायदे- क्यों है यह मैजिक वाटर?
डॉ. चैताली राठौड़ बताती हैं कि केसुडा के फूल औषधीय गुणों का भंडार हैं। इसके इस्तेमाल से आपको ये 4 बड़े फायदे मिलते हैं।
नेचुरल बॉडी पॉलिशिंग और गोल्डन ग्लो
केसूड़ा का पानी त्वचा की डीप क्लीनिंग करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को एक ग्लो देता है, जो महंगे सैलून ट्रीटमेंट के बाद आती है।
घमौरियां होती हैं दूर
अगर आपको पसीना बहुत ज्यादा आता है, हाथों-पैरों में जलन होती है या घमौरियां सताती हैं, तो यह पानी शरीर की एक्स्ट्रा गर्मी यानी पित्त को सोखकर आपको ठंडक देता है।

स्किन इंफेक्शन छुट्टी
इस पानी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। यह खुजली, रैशेज, लाल चकत्ते और एक्ने जैसी समस्याओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
यह भी पढ़ें- केमिकल नहीं, अब दाल स्क्रब से करें नेचुरल बॉडी पॉलिशिंग
केमिकल-फ्री नेचुरल डियोड्रेंट
यह पसीने की बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करता है। इस पानी से नहाने के बाद आप पूरे दिन ताजगी और हल्की नेचुरल खुशबू महसूस करेंगी।
यह भी पढ़ें- इन आसान तरीकों से घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, बढ़ेगी खूबसूरती
आप भी इस पानी का इस्तेमाल करके बॉडी को पॉलिश कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।