Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

क्या आप भी चेहरे पर लगा लेती हैं बॉडी लोशन? हो सकते हैं ये नुकसान

अगर आप चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करती हैं तो स्किन को नुकसान हो सकते हैं और ये समस्या न हो इसके लिए आप कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
Updated:- 2025-02-18, 19:22 IST
image

बेजान और ड्राई त्वचा को मुलायम बनाने के महिलाएं बॉडी लोशन का इस्तेमाल करती हैं। बॉडी लोशन त्वचा को मॉइस्चराइज करने साथ ही हाइड्रेट करने में मदद करता हैं। लेकिन, अगर आप इसे चेहरे पर अप्लाई करती हैं तो स्किन को नुकसान हो सकता है और इस आर्टिकल में हम आपको इसी नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।  

चेहरे के पोर्स हो सकते हैं बंद

skin open pores

बॉडी लोशन का चेहरे पर इस्तेमाल करने से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं और इस वजह से पिंपल्स साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या पैदा हो सकती है। दरअसल, बॉडी लोशन का टेक्सचर त्वचा के मुकाबले अलग होता है जिसकी वजह से ये समस्या पैदा हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें- सेंसेटिव स्किन के लिए गर्मियों में बनाएं ये बॉडी लोशन

स्किन को बना सकता है ड्राई

चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि ये त्वचा को सही तरह से नमी नहीं दे पाता है। इस वजह से चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई हो सकती है।  

एलर्जी की समस्या हो सकती हैं पैदा

pimples problem

चेहरे की स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती हैं और इस वजह से बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से एलर्जी की समस्या पैदा हो सकती हैं।  इसी के साथ इसमें मौजूद केमिकल्स रैशेज और रेडनेस की समस्या भी पैदा हो सकती है।  

चिपचिपी हो सकती है स्किन

बॉडी लोशन में कई सारे इंग्रीडिएंट्स होते हैं और ये सभी इंग्रीडिएंट्स चेहरे के लिए पर्याप्त नही है और इस वजह से चेहरे ऑयली और  चिपचिपा हो सकता है।  अगर आपकी स्किन ऑयली है  तो मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है।  

ये समस्या न हो इसके लिए आप चेहरे पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल न करें।  इसके बदले आप चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।   

इसे भी पढ़ें- विंटर में बॉडी लोशन बनाते समय इन इंग्रीडिएंट्स को ना करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।