Fair Skin Tone : गोरी त्वचा वाली महिलाएं इन लिप शेड्स को भूलकर भी न चुनें

Lip Colors : सुन्दर दिखने के लिए सही लिपस्टिक का चुनाव करना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2022-09-09, 14:35 IST
not to use these lip shades

(How To Find The Best Lipstick Colors For Fair Skin Tone) मेकअप करना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए वे नए-नए तरह के एक्सपेरिमेंट्स अपने मेकअप के साथ अक्सर करती दिखाई देती हैं।

महिलाएं आए दिन नए-नए से मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदती हैं और उसे ट्राई करने के लिए कई मेकअप विडियो की मदद लेती हैं।

वहीं कई महिलाएं केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करती हैं। वैसे तो हर दूसरी महिला गोरी त्वचा पाना चाहती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि गोरी त्वचा वाली महिलाओं को अपने लिए लिप कलर चुनने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि हर तरह का कलर हर स्किन टोन पर सूट करें, ऐसा जरूरी तो नहीं हैं न?

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे लिप शेड्स जिसे गोरी त्वचा वालों को अवॉयड ही करना चाहिए।

डार्क ब्राउन कलर (Dark Brown Color Lip Shade)

Dark Brown Color

  • अगर आपका स्किन टोन फेयर है, तो आप इस तरह के डार्क ब्राउन कलर को अवॉयड करें।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर आपकी स्किन टोन पर सूट ही नहीं करेगा।
  • क्योंकि फेयर स्किन टोन अपने आप में ही एक हाइलाइट होने वाला फीचर होता है।
  • इस तरह का कलर आपके चेहरे के साथ -साथ आपके लिप्स को भी हाइलाइट कर देगा।
  • इस कारण आपका लुक बेहद भद्दा दिखाई देने लगेगा।
  • कोशिश करें कि आप इस तरह के डार्क ब्राउन कलर की जगह पर ब्राउन फैमिली का कोई लाइट कलर ही चुनें।

इसे भी पढ़ें :  Makeup Tips : 40 वर्षीय महिलाएं इस तरह से करें बेस मेकअप

 

ब्राइट ऑरेंज कलर (Bright Orange Color Lip Shade)

Bright Orange Color

  • फेयर स्किन टोन वाली महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि ऑरेंज कलर उन पर बेहद खूबसूरत दिखाई देने लगेगा।
  • आपको बता दें कि अगर आप ऑरेंज कलर को चुनेंगी, तो ये आपका पूरा लुक खराब करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि फेयर स्किन टोन पहले से ही चेहरे पर मौजूद फीचर को डिफाइन करने में मदद करता है।
  • अगर आप ऑरेंज कलर का लिप शेड चुनेंगी, तो ये आपके फेस फीचर को बेहद चंकी बना देगा।
  • इस कारण आपका लुक बेहद खराब दिखाई देने लगेगा।
  • इसकी जगह आप बैज कलर में किसी लिप शेड को चुन सकती हैं।
  • ताकि आपका लुक खूबसूरती के साथ ही डिफाइन होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें : ड्राई स्किन के लिए इस तरह बनाएं टोनर, जानें तरीका

पर्पल कलर (Purple Color Lip Shade)

Purple Color

  • यह लिप कलर देखने में बेहद ब्राइट और चंकी दिखाई देने लगता है।
  • साथ ही ये कलर एक कूल टोन फैमिली में आता है।
  • अगर आपका स्किन टोन फेयर है, तो आप इस तरह के कलर से दूरी बना कर ही रखें।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर कूल फैमिली का होने के कारण गोरी त्वचा के ऊपर बिल्कुल भी मैच नहीं करता है।
  • इसकी जगह पर आप चाहे तो मजेंटा कलर में कोई भी वार्म शेड लिप कलर को चुन सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये मेकअप टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।