ड्राई स्किन के लिए इस तरह बनाएं टोनर, जानें तरीका

चेहरे को क्लींज करने के बाद टोन करना भी बेहद जरूरी होता है। यह त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल को हटाने का काम करता है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं अब टोनर को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना रही हैं।
हालांकि, टोनर का इस्तेमाल करने से पहले हमें अपनी स्किन टोन का पता होना चाहिए। अन्यथा आप अपनी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मार्केट में स्किन टाइप के अनुसार कई टोनर मौजूद हैं। जिन महिलाओं की स्किन ड्राई होती है, उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर उनकी त्वचा पर मेकअप सही तरीके से सेट नहीं होता है। इस स्थिती में ड्राई स्किन के लिए आपको टोनर का उपयोग करना चाहिए।
गुलाब जल से बनाएं टोनर
हम सभी गुलाब जल के फायदे से वाकिफ हैं। यह त्वचा में मौजूद गंदगी को साफ करता है। डार्क सर्कल्स की समस्या भी कम होती है। सबसे अच्छी बात है कि इससे स्किन पर ग्लो आता है।
आवश्यक सामग्री
- 100 मिली गुलाब जल
- 1 बूंद कैमोमाइल ऑयल
- 1 बूंदगेरेनियम ऑयल
- स्प्रे बोतल
बनाने का तरीका
- एक स्प्रे बोतल में 100 मिली गुलाब जल, 1 बूंद कैमोमाइल ऑयल और 1 बूंद गेरेनियम ऑयल की डालें।
- अब बोतल को अच्छे से हिला लें।
- लीजिए बन गया आपका होममेड टोनर।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपना चेहरा धो लें।
- फिर टोनर को अपने चेहरे पर स्प्रे करें। (ऑयली स्किन के लिए टोनर)
- इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद ही त्वचा पर किसी अन्य चीज का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:जानिए टोनर को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज
बनाएं राइस वाटर टोनर
कोरियन महिलाएं चेहरे पर चावल के पानी का इस्तेमाल करती हैं। इससे त्वचा को अद्भुत फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको भी इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए।
आवश्यक सामग्री
- आधा कप चावल
- पानी
बनाने का तरीका
- किसी भी बर्तन में आधा कप चावल डालें।
- फिर इसमें पानी मिला लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि पानी चावल से केवल एक इंच ही ज्यादा होना चाहिए।
- अब एक चम्मच की मदद से चावल को पानी में मिलाएं। (बालों के लिए चावल के फायदे)
- पानी में बुलबुले आने चाहिए।
- करीब आधे घंटे बाद चावल से पानी निकालकर एक जार में डाल दें।
- लीजिए बन गया आपका राइस वाटर टोनर।
इसे भी पढ़ें:जानें क्या है टोनर, जो स्किन को करता है गहराई तक हाइड्रेट
लगाने का तरीका
- साफ पानी से फेस क्लीन कर लें।
- फिर कॉटन बॉल की मदद से टोनर को अपने चेहरे पर लगा लें।
- यह न केवल ड्राईनेस की समस्या को दूर करेगा, बल्कि इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी भी साफ हो जाएगी।
टोनर लगाने के फायदे
- टोनर पोर्स को छोटा करने का काम करता है।
- यह पिगमेंटेशन की समस्या को भी कम करता है।
- अगर आपकी त्वचा पर डार्क स्पॉट्स हैं तो आप टोनर की मदद से इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
- टोनर से त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस रहता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।