Ardhnarishwar Mehndi Design For Mahashivratri: महादेव को प्रसन्न करना चाहती हैं, तो हाथों पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्‍न करने के लिए मेहंदी की ये डिजाइंस अपने हाथों पर जरूर लगाएं। 

ardhnarishwar mehndi art pics

महाशिवरात्रि का त्‍योहार हिंदुओं में बहुत ज्यादा ही महत्वपूर्ण माना गया है। पूजा-पाठ के अतिरिक्त कई घरों में इस पर्व को बडे जश्न की तरह मनाया जाता है और इस दिन घर की महिलाएं बिल्कुल वैसे ही सोलह श्रृंगार करती हैं, जैसे किसी की शादी में शामिल होने के लिए वे तैयार होती हैं। कई महिलाएं महाशिवरात्रि के दिन हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। इस पर्व पर आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अर्धनारीश्वर की डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस पर्व पर उनके अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है। आप उनके इस स्वरूप को हाथों में मेहंदी के माध्‍यम से उकेर सकती हैं। इसके लिए आपको एक अच्‍छा मेहंदी आर्टिस्ट भी चुनना होगा, जो मेहंदी डिजाइन में चित्रकारी भी कर सकता हो।

चलिए हम आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों पर लगाने के लिए कुछ अच्‍छे विकल्‍प दिखा देते हैं।

ardhnarishwar mehndi  pictures

शंकर-पार्वती और हिमालय का दृश्‍य

मेहंदी में आधा चित्र शिव जी का और आधा माता पार्वती जी का बना दीजिए। इस डिजाइन को और भी सुंदर बनने के लिए आप शिव जी का त्रिशूल और डमरू भी बनाएं। आप मेहंदी आर्टिस्ट को हिमालय का दृश्य और नंदी आदि बनने के लिए भी कह सकती हैं। मेहंदी को और भी ज्यादा घना बनाने के लिए आप जाल, चेन और मेहराब डिजाइन भी बना सकती हैं। उंगली की पोरों को आप मेहंदी से भर भी सकती हैं और स्वास्तिक या ओम का चिन्ह आदि भी बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में जब आप शिव जी और पार्वती जी के बाल बनवाएंगी, तो उसे पूरा मेहंदी से भरवाने के स्थान पर छोटी-छोटी डिजाइंस से भी भरवा सकती हैा।

ardhnarishwar mehndi design for mahashivratri pictures

शिव-पार्वती और शिवलिंग मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन में आप शिव-पार्वती के साथ शिवलिंग की आकृति भी बनवा सकती हैं। आपको बता दें कि मेहंदी डिजाइन में आप शिव और पार्वती जी का पूरा-पूरा चित्र बना सकती हैं, बस दोनों को आपस में जोड दें, इससे आप उन्‍हें अर्धनारिश्‍वर स्‍वरूप दे सकती हैं। इसके अलावा आप मेहंदी में शिवलिंग की आकृति भी बना सकती हैं। इसे और भी धार्मिक टच देने के लिए आप फूल की बेल और ओम आदि का चित्र भी बना सकती हैं। इसे अलावा आप हाथों को अन्‍य डिजाइन से भी भर सकती हैं। आप गोल टिक्‍की और डॉट मेहंदी भी लगा सकती हैं, इस तरह की मेहंदी डिजाइन के साथ आप उंगली की पोर को भरें या खाली छोड दें दोनों ही तरह से आपके हाथ अच्छे लगेंगे।

ardhnarishwar mehndi design for mahashivratri

शिव-पार्वती प्रेम मेहंदी डिजाइंस

भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जिनकी दीवारों पर आपको शिव-पार्वती के लव मोमेंट्स के चित्र और स्कल्पचर बने दिख जाएंगे। इन्‍हें आप अपनी मेहंदी डिजाइंस में भी हू-ब-हू उतार सकती हैं। अगर आप खुद ही इस तरह की मेहंदी लगा रही हैं, तो पहले एक बार कागज में रफ स्केच बना लें। आप हथेली पर भी एक रफ स्केच बना सकती हैं। फिर इस स्‍केच पर ही मेहंदी के कोन से लाइन ड्रॉ कर लीजिए। इसके बाद आप शिव जी और पार्वती जी का फेस बनाएं और स्ट्रक्चर को अंदर से भरें। इसके साथ ही आपकी मेहंदी डिजाइन कंप्लीट हो जाएगी।

ardhnarishwar mehndi

त्रिशूल के साथ अर्धनारीश्वर मेहंदी

अगर आप अर्धनारीश्वर मेहंदी की डिजाइन ही महाशिवरात्रि पर लगाना चाहती हैं, तो आप त्रिशूल के एक हिस्से पर माता पार्वती का चित्र और दूसरे हिस्से में भगवान शिव का चित्र बना सकती हैं। यह मेहंदी टैटू की तरह नजर आएगी। अगर आप हाथों में मेहंदी की लाइट डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो यह एक अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP