डैंड्रफ दूर करने से लेकर स्किन मॉश्चराइज करने तक खुबानी तेल के हैं अनगिनत फायदे

डैंड्रफ दूर करने से लेकर स्किन मॉश्चराइज करने तक खुबानी का तेल अनगिनत फायदों से भरपूर है। आइए जानें कि खुबानी का तेल आपकी स्किन और बालों लिए कैसे फायदेमंद होता है।
Updated:- 2018-09-11, 11:33 IST
apricot oil beauty main

यूं तो कई तरह के तेल हमारी स्किन के लिए अच्‍छे होते हैं लेकिन खुबानी का तेल हमारी स्किन और बालों दोनों के लिए बहुत अच्‍छा होता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इसमें विटामिन ई, विटामिन के के साथ-साथ कई तरह के शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे कैफीक एसिड और कैचिन मौजूद होता है। जी हां खुबानी के तेल जिसे कर्नेल ऑयल के नाम से भी जाना जाता है, बिना खुशबू वाला तेल है जिसे खुबानी के बीज से बनाया जाता है। यह तेल काफी हल्‍का होता है। इसका इस्‍तेमाल आप खाना बनाने के साथ-साथ कॉस्‍मेटिक में भी किया जाता है। आइए जानें कि खुबानी का तेल आपकी स्किन और बालों लिए कैसे फायदेमंद होता है।

स्किन को करे मॉइश्‍चराइज
apricot oil beauty inside

खुबानी तेल में मौजूद नेचुरल इमाल्यन्ट गुण स्किन को एक्सफोलिऐट और मॉश्चराइज करने में हेल्‍प करते हैं, नमी को बनाए रखने, ड्राई स्किन खत्म करने और रैशेज, सोरायसिस, और एक्जिमा जैसी सूजन की स्थिति से भी यह राहत देता है। अगर आप भी सॉफ्ट और ग्‍लोइंग स्किन चाहती हैं तो रोजाना अपनी बॉडी पर खुबानी का तेल लगाएं।

 

झुर्रियां दूर भगाएं

एंटीऑक्सीडेंट युक्‍त खुबानी कर्नेल ऑयल स्किन से ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस को कम करने में सक्षम है, जो झुर्रियों का कारण होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट स्किन में कसावट लाने में मदद करते हैं और सेलुलर म्यूटेशन को रोक सकते हैं, जिससे त्वचा का कैंसर हो सकता है। खुबानी के तेल से आप आंखों के चारों ओर लाइनों और झुर्रियों को भी कम कर सकती हैं।

Read more: अब बार-बार नहीं टूटेंगे नाखून अगर करेंगी इस तेल का इस्तेमाल

डैंड्रफ दूर करें
apricot oil beauty inside

अगर आप सुंदर बाल चाहती हैं तो खुबानी के तेल का इस्‍तेमाल करें। जी हां बहुत सी महिलाएं इस ऑयल का उपयोग अपने बालों और जड़ों पर करती हैं, क्योंकि यह कमजोर बाल को मजबूत करने और बालों को बढ़ाने में हेल्‍प करता है। इसे आप हेयर मास्‍क की तरह अपने बालों पर ट्राई कर सकती हैं। यह डैंड्रफ़ दूर करने में भी हेल्‍प करता है।

Read more: झड़ते और सफेद बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाएं आयुर्वेदिक गुलहड़ का तेल

एक्‍ने करे दूर

एक्‍ने पर खुबानी तेल लगाने से सूजन कम हो जाती है साथ ही यह एक्‍ने के निशान को भी दूर करती है। जी हां यह हमारी ग्‍लैंड में सिबम के निर्माण को रोकता है। जिससे एक्‍ने दूर होते है। 
अगर आप भी स्किन पर ग्‍लो और खूबसूरत बाल चाहती हैं तो खुबानी का तेल इस्‍तेमाल करें।
All image courtesy: Pxhere.com

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।