झड़ते और सफेद बालों से हैं परेशान तो घर पर बनाएं आयुर्वेदिक गुलहड़ का तेल

मॉर्डन ज़माने में झड़ते बालों से राहत पाने के लिए मार्केट में तरह-तरह के ऑयल और शैम्पू मिलते हैं लेकिन जो बात घरेलू नुस्खों में है वो और किसी में नहीं है। दादी मां के नुस्खे आज भी किसी महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट से लाख गुना बेहतर हैं। लेकिन ये नुस्खे किसी को सही से पता हों तभी आपको इनसे फायदा होता है।
गुलहड़ का तेल आपके बालों के लिए सबसे फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि गुलहड़ के फूलों से तेल कैसे बनाया जाता है। वैसे आपको ये भी बता दें कि गुलहड़ के तेल से जब आप अपने बालों की मसाज करती हैं तो इससे आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। बाल काले और घने होने लगते हैं। उम्र के हिसाब से बाल जल्दी सफेद नहीं होते और बालों शाइन भी बनी रहती है। अगर आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं और झड़ते बालों से परेशान हो चुकी हैं तो आपको अपने बालों में घर पर बना गुलहड़ का तेल लगाना चाहिए। ये तेल आप घर पर कैसे बना सकती हैं ये भी जान लें।
गुलहड़ का तेल बनाने के लिए एक चम्मच मेथी दाना, 250 ग्राम नारियल का तेल, और गुड़हल के 3-4 फूल व मुट्ठीभर पत्तियां चाहिए।
ऐसे बनाएं गुलहड़ का तेल
गुलहड़ का तेल आयुर्वेदिक होता है इसे लगाने से कोई नुकसान नहीं है सिर्फ फायदा ही होगा।
- आप सबसे पहले मिक्स के जार में गुलहड़ के फूल और पत्तियां डालकर उसे पीस लें। इस पेस्ट को फिर आप एक बाउल में निकालें
- पेस्ट वाले बाउल में अब आप नारियल का तेल डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- नारियल का तेल मिले पेस्ट को आप थोड़ा गर्म कर लें।
- तेल गर्म होने के दौरान ही आप इसमें मैथी दाना डाल दें और इसे एक मिनट तक गर्म करते रहें।
- गुलहड़ का तेल तैयार है। इसे आप पहले ठंडा होने दें और फिर इसे छान कर आप एक कांच की बोतल में भर लें।
टिप्स- आप जब भी तेल को अपने बालो में लगाना चाहें आप इसे पहले गर्म जरुर कर लें। इससे आपको ज्यादा फायदा होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।