herzindagi
image

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए अगर आप भी कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम खर्च में अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चीजों का इस्तेमाल करना होगा।
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 16:31 IST

बरसात के मौसम अधिकतर महिलाएं स्किन प्रॉब्लम का सामना करती हैं। ऐसे में वे कई उपाय भी तलाशती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलु उपाय आजमाती हैं, लेकिन अब आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे पर 2 चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर होने वाली परेशानी कम होगी और आपकी स्किन मुलायम भी बनेगी। आइए जानते हैं इस पर ब्यूटी एक्सपर्ट की क्या राय है।

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए अगर आप भी परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम खर्च में अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चीजों का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं उन दो चीजों के बारे में।

1 - 2025-07-29T152447.275

  • घी
  • आलू का रस

घी का चेहरे के लिए इस्तेमाल

अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले अच्छी तरह अपने फेस को क्लीन कर घी का इस्तेमाल कर सकती हैं। घी न सिर्फ आपकी स्किन प्रॉब्लम को ठीक करेगा, बल्कि यह स्किन को मुलायम बनाने में भी मदद करेगा। घी लगाने के लिए आप घी को कटोरी में निकाल लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। जब घी सुख जाएं, तब आप इसे धो सकती हैं या दूसरे दिन सुबह अपने चेहरे को धो लें।

यह भी पढ़ें: दही और नीम का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं सस्ता फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

आलू के रस का इस्तेमाल 

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने आगे कहा कि चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए महिलाएं काफी परेशान रहती हैं और कई उपाय भी आजमाती हैं। ऐसे में अब आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ़ पानी से धोकर आलू के रस को चेहरे पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ेगी और स्किन प्रॉब्लम से भी रहत मिलेगी। आप चाहें तो आलू के रस में गुलाब जल मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

2 - 2025-07-29T152448.961

इन बातों का रखें ध्यान

इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे पर हो रही परेशानी को कम कर सकती हैं और अपनी स्किन को मुलायम भी बना सकती हैं। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती हैं, तो आप डर्मटालॉगिस्ट या एक्सपर्ट की राय ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।