DIY: विंटर में ग्लोइंग स्किन के लिए जरूर ट्राई करें कीवी के ये आसान होममेड फेस पैक्स

कीवी से बने फेस पैक्स त्वचा की खूबसूरती कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। आइए जानें इसके इस्तेमाल के तरीके। 
Updated:- 2020-12-12, 17:25 IST
glowing skin face pack main

कीवी विटामिन सी, के, और ई के साथ कई अन्य आवश्यक खनिजों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कोलेजन बनाने में और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने में मदद करता है। कीवी के काले बीज में फैटी एसिड ओमेगा 3 तेल होता है जो त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। कीवी से बनाए गए फेस पैक त्वचा को मुलायम और कोमल रखते हैं। कीवी में संतरे से अधिक विटामिन सी होता है और इसी वजह से कीवी को विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। आइये आपको बताते हैं कीवी से तैयार होने वाले कुछ फैस पैक्स के  बारे में जिनके इस्तेमाल से आप खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। 

कीवी और दही फेस पैक

kiwi curd face pack

आवश्यक सामग्री 

  • पका हुआ कीवी -1 
  • दही -1 बड़ा चम्मच 

बनाने का तरीका 

  • कीवी को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में डालकर इसका फाइन पेस्ट तैयार कर लें। 
  • इस पेस्ट में दही मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • कीवी का फेस पैक तैयार है। 

इसे जरूर पढ़ें: त्वचा के लिए लाभकारी है अंगूर के बीज का तेल, जानें इसके फायदे

 

इस्तेमाल का तरीका 

  • इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें। 
  • 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर पैक लगा रहने दें। 
  • पैक सूख जाने पर चेहरा पानी से अच्छी तरह धो लें। 
  • इस पैक का इस्तेमाल (फेस मास्क लगाने का तरीका) हफ्ते में दो बार करने से चेहरे में ग्लो आ जाएगा। 

कीवी और हनी फेस पैक

kiwi honey pack

  • पका हुआ कीवी -1 
  • शहद -1 बड़ा चम्मच 

बनाने का तरीका 

  • कीवी को छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें। 
  • इस पेस्ट में शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • फेस पैक तैयार है। 

इसे जरूर पढ़ें: शहद और नींबू दोनों का मिश्रण है रामबाण, चंद दिनों में आता है बालों और चेहरे पर निखार

इस्तेमाल का तरीका 

  • इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगा लें। 
  • पैक सूख जाने पर चेहरा पानी से धो लें। 
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से चेहरे के दाग धब्बे ठीक हो जाते हैं। 

कीवी और केले का फेस पैक 

kiwi banana pack

  • आवश्यक सामग्री 
  • पका हुआ कीवी-1 
  • केला -1 /2 

बनाने का तरीका 

  • कीवी और केले को टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पेस्ट तैयार कर लें। 
  • इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

इस्तेमाल का तरीका 

  • तैयार फेस पैक को अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। 
  • 20 मिनट के बाद पैक सूख जाने पर चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो लें। 
  • इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने से त्वचा की ड्रायनेस दूर हो जाएगी और त्वचा मुलायम हो जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें: गेंदे के फूल से बने इन फेस पैक्स से पाएं गॉर्जियस स्किन

 

ये सभी फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका आपकी त्वचा पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होगा। लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इनका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: free pik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।