DIY: गॉर्जियस स्किन पाना चाहती हैं तो कलौंजी से बने ये फेस मास्क ट्राई करें

कलौंजी का इस्तेमाल कई तरह से स्वास्थ्य और बालों के लिए लाभदायक है। उसी तरह कलौंजी का इस्तेमाल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। कलौंजी के बीज जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसका उपयोग सभी शारीरिक अशुद्धियों को खत्म करने के लिए किया जाता है, साथ ही त्वचा सम्बन्धी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है। मुँहासे से लड़ने के लिए, त्वचाकी रंगत सुधारने के लिए कलोंजी के बीजों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इससे बने कुछ फेस मास्क के बारे में -
कलौंजी और मिल्क फेस मास्क
सामग्री
- कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच
- दूध - 1 चम्मच
विधि
- दोनों अवयवों को आपस में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- आप कलौंजी का पाउडर स्टोर करके भी रख सकती हैं।
इस्तेमाल का तरीका
इस मास्क को समान रूप से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूख जाने पर पानी से धो लें। त्वचा में निखार आ जाएगा।
ड्राई स्किन के लिए फेस मास्क
सामग्री
- कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच
- ओट्स पाउडर - 1 चम्मच
- शहद- चम्मच
- बादाम का तेल - ½ चम्मच
विधि
इस मास्क को बनाने के लिए आपको शहद, बादाम का तेल / दूध और दूध की मलाई को एक बाउल में अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करना है।
इस्तेमाल का तरीका
तैयार पेस्ट को ड्राई स्किन पर अच्छी तरह से लगा लें। पैक को सूखने के लिए समय दें और सूखने पर चेहरा पानी से धो लें। इससे आपकीड्राई स्किन में ग्लो आ जाएगा।
ऑयली स्किन के लिए फेस मास्क
सामग्री
- कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
- स्किम्ड दूध - ½ चम्मच
विधि
सारी सामग्रियों को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह से मिला लें। इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें : ग्लोइंग स्किन और शाइनी हेयर के लिए फॉलो करें ये ओवरनाइट ब्यूटी हैक्स
इस्तेमाल का तरीका
तैलीय त्वचा वाले लोगों के लिए यह घटक एक वरदान हैं । इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को डिटॉक्स करने और सीबम को कम करने में मदद करते हैं। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें और सूखने पर अच्छी तरह से धो लें।
एक्ने के लिए फेसमास्क
सामग्री
- कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच
- नींबू का छिलका / नारंगी का छिलका पाउडर- 1 चम्मच
- सेब साइडर सिरका - - चम्मच
विधि
उपर्युक्त सभी सामग्रियों को बाउल में डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
इसे जरूर पढ़ें : इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी बैग्स के भी हैं कई फायदे ऐसे करें उपयोग
इस्तेमाल का तरीका
ये फेस मास्क सक्रिय मुँहासे को नियंत्रित करने और मुँहासे के बाद के निशान को कम करने का काम करता है। जब नियमित रूप से इस मास्क का इस्तेमाल एक सप्ताह में दो बार किया जाता है तो उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलते हैं। इस मास्क को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं और सूखने पर चेहरा अच्छी तरह साफ़ कर लें।
इन सभी कलौंजी फेस मास्क का इस्तेमाल आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है साथ ही त्वचा के दाग धब्बों को भी कम करता है। ये सभी मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक हैं लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।