पूरे मेकअप में लिपस्टिक सबसे अहम चीज होती है। इसलिए भूलकर भी कभी भी इसे नजरअंदाज मत करिएगा। आप खुद कभी ट्राय कर लीजिएगा। जैसे कि चेहरा धोने के बाद मॉइस्चराइजर लगाना और उसके बाद केवल एक डार्क लिपस्टिक लगाकर ही अच्छा लुक पा लेते हैं। सेलेब्स भी ऐसा ही करते हैं। ऐशवर्या राय का ये पाउट लोगों के बीच में काफी पसंद किया जाता है। ये पाउट है ही इतना काबिलेतारीफ ... और इसका कारण ही उनके रेड लिप्स। इन्होंने लिप्सटिक काफी अच्छे से लगाई है जो इनके होंठों को पूरा शेप भी दे रही है और सेक्सी लुक भी।
तो आपको भी अपने होंठों को पूरा शेप देना है और सेक्सी दिखना है तो लिप्सटिक अच्छे से लगाइए।
इसके लिए क्या करें?
ये बहुत ही सही सवाल है। लेकिन इस सावल का जवाब जानने के लिए ये पूरा आर्टिकल पढ़ना पढ़ेगा।
विश्वास करिए, ये आर्टिकल आपके लिए काफी जरूरी है। क्योंकि-
लिपस्टिक से जुड़ी ऐसी ही कई परेशानियां आपको होती होंगी। अगर हां, तो पूरा आर्टिकल पढ़ें और सही लिपस्टिक लगाने का पूरा तरीका जानें।
Read More: लिपस्टिक खरीदने में है confusion तो ये रहे एक्सपर्ट के टिप्स जो बनाएंगे आपकी शॉपिंग आसान
लिपस्टिक कभी भी ऐसे ही होंठों पर ना लगाएं। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफ़ॉलिएट कर के मॉइस्चराइज़ जरूर कर लें। इसके लिए गीले टूथब्रश की मदद से हल्के से होंठों को स्क्रब करें। इससे होंठों के ऊपर जमा हुई सारी गंदगी और डेड सेल्स हट जाएंगे। इसे एक्सफ़ॉलिएट करना कहते हैं।
यह विडियो भी देखें
होंठों को एक्सफ़ॉलिएट करने के बाद लिप बाम लगाकर इन्हें हाइड्रेट करें।
ये स्टेप अधिकतर लोगों के लिए नया होगा। क्योंकि इस पर शायद ही किसी का ध्यान गया होगा। जबकि लिपबाम लगाने के बाद होंठों के आसपास एक्स्ट्रा ऑयल इकट्ठा हो जाता है। इन्हें पतले टिशू के इस्तेमाल से हटाएं। इससे होंठ भारी भी महसूस नहीं होंगे और लिपस्टिक भी नहीं बहेगी।
अगर आप चाहती हैं कि लिपस्टिक का रंग उभरकर दिखाई दे तो लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर प्राइमर या हल्का-सा कंसीलर थपथपाकर बेस बनाएं। इससे लिप्सटिक को अपना बेस मिलेगा।
Read More: विंटर में आपके भी फटते और सूखते हैं होंठ तो आज से ट्राय करें ये टिप्स
बेस बनाने के बाद लिप लाइनर का इस्तेमाल करें। लेकिन लिपलाइनर हमेशा लिपस्टिक से एक शेड हल्का इस्तेमाल करना चाहिए। लिपलाइनर से होंठों को आउटलाइन करें। इससे लिपस्टिक ज़्यादा देर तक टिके रहेगी और फैलेगी भी नहीं।
नोट- ज्यादातर महिलाएं ऐसे लिपलाइनर का इस्तेमाल करती हैं जिनका रंग लिपस्टिक से ज्यादा डार्क होता है। ये बहुत ही गंदा लुक देता है। ऐसा ना करें।
अब लिपस्टिक लगाएं। लेकिन लिपस्टिक हमेशा लिपस्टिक ब्रश से ही लगानी चाहिए। इससे लिप्सटिक सही तरीके से लगती है। लाइनर के साथ इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और होंठों के किनारों और कोनों में लाइनर पर या उस तक ऐसे लगाएं कि लाइनर दिखना बंद हो जाएं और लिपस्टिक बाहर भी ना निकलें।
अब एक पतले टिशू पेपर को हल्के से होंठों के बीच में रखें। फिर कसकर होंठों को दबाएं। इससे एक्स्ट्रा लिपस्टिक टिशू पेपर पर लग जाएगा।
अब टेलकम पाउडर को टिश्यू पेपर की मदद से होंठों पर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक हल्की नहीं होगी।
पाउडर यूज़ करने के बाद अच्छे से होंठों पर लिपस्टिक की आख़िरी कोट लगाएं और अपने होंठों को फ़िनिशिंग टच दें।
तो इन स्टेप्स से पाएं सेक्सी और हॉट लिप्स।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।