Anti Ageing Treatment : बढ़ती उम्र को घटाएंगी ये चीजें, जानें फायदे और तरीका

Skin care Tips: जवां त्वचा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं बाहर से कराये गये महंगे स्किन ट्रीटमेंट कुछ ही समय तक चेहरे को खूबसूरत बनाते हैं और इन ट्रीटमेंट पर हर कोई इतने पैसे भी खर्च नहीं कर सकता है।
बढ़ती उम्र को के साइंस को कुछ समय के लिए रोकने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल और जानेंगे इन चीजों के त्वचा को होने वाले फायदे।
बढ़ती उम्र को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (Anti Ageing Skin)

- पपीता
- एलोवेरा जेल
पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे (Skin Care At Home)
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने से क्या होता है? (Skin Treatment At Home)
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को पोषण देने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- इसके अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
इसे भी पढ़ें : Glowing Skin: एक चम्मच मलाई से पाएं दमकती त्वचा
जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें? (Face Pack To Reduce Ageing Signs)

- जवां त्वचा पाने के लिए एक बाउल में करीब 1 कटोरी पपीते को मैश कर लें।
- इसमें एलोवेरा के पौधे से पत्तों को तोड़कर जेल को निकालकर मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
- चेहरे पर लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- करीब 20 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे की त्वचा पर लगा रहने दें।
- अब चेहरे को पानी की मदद से धो लें।
- इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 2 बार तक कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लम्बे समय तक जवां रहेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको बढ़ती उम्र को घटाने का घरेलू नुस्खा और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
- जवां त्वचा पाने के लिए क्या करें?
- त्वचा को लम्बे समय तक जवां रखने के लिए आप रोजाना स्किन केयर करें और इसके लिए स्किन टाइप का खास ख्याल रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।