Youthful Skin: जवां त्वचा पाने के लिए चावल का आटा आएगा बहुत काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा परिणाम

खूबसूरत और जवां त्वचा पाने के लिए सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए मार्केट में आपको कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन त्वचा के लिए नेचुरल चीजें बेहद फायदेमंद होती है। चेहरे की त्वचा के लिए चावल का आटा बेहद फायदेमंद होता है।
तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसे आप चावल के आटे की मदद से आसानी से बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे चावल के आटे से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-
जवां त्वचा पाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

- शहद
- चावल का आटा
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र में 30 की दिखने के लिए चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध, जानें फायदे
चावल के आटे को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- चावल के आटे में पहले से ही स्किन-व्हाइटनिंग गुण मौजूद होता है।
- इसके अलावा चावल का आटा स्किन के डेड सेल्स को भी रिमूव करता है।
- स्किन को रिपेयर करने में भी बेहद मददगार साबित होता है।
शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- इससे आपके चेहरे में मौजूद पोर्स क्लीन होते हैं।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- साथ ही यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
इसे भी पढ़ें : Anti Ageing Treatment: असल उम्र से कम दिखने के लिए कच्चे दूध का करें इस्तेमाल, त्वचा दिखेगी जवां
जवां त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय

- जवां त्वचा पाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच चावल के आटे की डालें।
- इसके बाद आप इसमें 2 चम्मच शहद मिला लें।
- आप चाहे तो इसमें एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा लें।
- इस फेस पैक को आप आंखों से दूर ही रखें।
- 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद कॉटन और साफ पानी की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में 2 से 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे को आजमाने से कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको जवां त्वचा पाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।