चेहरे की रंगत निखारने के लिए लगाएं एलोवेरा जेल और शहद, जानें इसके फायदे

एलोवेरा और शहद दोनों ही स्किन केयर के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एलोवेरा जेल में एलोसिन कंपाउंड ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे त्वचा की रंगत में मदद मिलती है। साथ ही, चेहरे पर ग्लो नजर आता है। ऐसे ही शहद भी स्किन के लिए अच्छा होता है। इसलिए आप दोनों का इस्तेमाल साथ में कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो पर शेयर किया। आर्टिकल में बताते हैं एलोवेरा जेल और शहद के इस्तेमाल करने के तरीके।
एलोवेरा जेल के स्किन पर फायदे
एलोवेरा जेल चेहरे को प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइज करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जिससे चेहरे पर सूजन की समस्या कम हो जाती है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे भी कम हो जाते हैं। फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से लड़ने में मदद करते हैं। अगर आपको स्किन पर किसी तरह की कोई एलर्जी हो रही है, तो ऐसे में आप इसका इस्तेमाल करें।
शहद के स्किन पर फायदे
शहद सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होता, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल साथ में किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इन तरीकों से कर सकती हैं बेसन और शहद का इस्तेमाल
एलोवेरा जेल और शहद का कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए आपको फ्रेश एलोवेरा तोड़ना है।
- अब एक कटोरी में शहद को मिक्स करके इसे लगाना है।
- फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से चेहरे पर रब करना है, ताकि स्किन का ग्लो बना रहे।
- फिर अपने चेहरे को 10 मिनट ऐसे ही रहने देना है।
- इसके बाद चेहरे को पानी से साफ करके मॉइश्चराइज करना है।
- इस तरह से आप शहद और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके त्वचा को क्लीन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips: शहद का इस्तेमाल कर कैसे चेहरे से हटाएं मुंहासे
इस तरह से आप एलोवेरा जेल और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा मॉइश्चराइज हो जाएगी। साथ ही, इससे रंगत भी सुधर जाएगी। आप चाहें तो इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट भी कर सकते हैं।
View this post on Instagram
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।