जानें फेस रेजर से जुड़ी जरूरी बातें

आखिरकार आपने सोच ही लिया कि आप फेस शेव करेंगी? इस मिथ के बावजूद कि शेव करने से बाल ज्यादा और घने आते हैं। फेस शेव करने के लिए बाजार में कई तरह के फेशियल रेजर मौजूद हैं। हर चीज का इस्तेमाल करने का एक तरीका होता है। साथ ही उससे जुड़ी कुछ बातें होती हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको फेस शेव करने के फायदे से लेकर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन सभी चीजों के बारे में बताएंगे। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
क्या होता है फेस रेजर?
फेस रेजर को खास त्वचा के बाल हटाने के लिए बनाया गया है। आप इसका इस्तेमाल ठोड़ी, माथे और आइब्रो पर कर सकती हैं। आप इसे ऑनलाइन या मार्केट से खरीद सकती हैं। रेजर के भी कई टाइप होते हैं। इसलिए अपनी आवश्यकतानुसार ही खरीदें।
फेस शेव करने के फायदे

- आप त्वचा पर एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करती होंगी? त्वचा को साफ रखने के लिए यह जरूरी है, लेकिन फिर भी पॉल्यूशन के कारण त्वचा गंदी हो जाती है। ऐसे में फेस शेव करने से आपको इंस्टेंट स्मूद स्किन मिलेगी।
- मेकअप से जुड़ी यह बेहद आम समस्या है कि अक्सर अच्छे से ब्लेंड करने के बाद भी मेकअप केकी नजर आता है। ऐसे में चेहरे पर रेजर के इस्तेमाल से यह परेशानी नहीं होगी। शेव करने से त्वचा में मौजूद गंदगी, ऑयल और अन्य अशुद्धियां साफ हो जाएंगी, जिससे मेकअप अच्छे से ग्लाइड हो जाएगा।
- क्या आप अपने चेहरे पर स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और आपको कुछ खास असर नजर नहीं आया? क्या आपने कभी इसका कारण सोचा है। जब तक क्रीम त्वचा में अच्छे से पेनेट्रेट नहीं होगी, तब तक स्किन अच्छी नहीं होगी। डेड स्किन और फेशियल हेयर के कारण ऐसा होता है और जब आप शेव कर लेंगी तो तो यह परेशानी नहीं होगी और आपको फायदा नजर आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें:Jawed Habib Tips: चेहरे और स्किन के अनचाहे बालों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं ये 5 तरह के रेज़र
इन बातों का रखें ध्यान

- फेस रेजर का इस्तेमाल करने से पहले आपको इसे अच्छे से धोना चाहिए। इसके लिए एंटी सेप्टिक लिक्विड का उपयोग करें। ऐसा करने से आपके फेस पर किसी प्रकार का कोई इन्फेक्शन नहीं होगा।
- रेजर का इस्तेमाल करने के बाद भी इसे धोना न भूलें, क्योंकि गंदे रेजर के कारण त्वचा पर मुंहासे की परेशानी हो सकती है। इसलिए हर इस्तमाल के बाद रेजर को धोना जरूरी है।
- अगर आप पहली बार रेजर का इस्तेमाल कर रही हैं तो चेहरे के बजाय शरीर के किसी अन्य भाग में ट्राई करें। ऐसा करने से आपको एंगल और तकनीक पता चल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:Product Review:बिना दर्द के चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए इस्तेमाल करें Sirona फेशियल रेजर
- इस बात का ध्यान रखें कि रेजर की ब्लेड शार्प होनी चाहिए। डल ब्लेड के कारण आपकी त्वचा पर इरिटेशन हो सकती है। खराब ब्लेड की वजह से बालों की ग्रोथ में भी परेशानी होती है।
- अगर आपकी स्किन एक्ने प्रोन है तो चेहरे पर रेजर का उपयोग न करें। यही नहीं त्वचा संबंधी किसी भी समस्या होने पर आपको रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
- त्वचा पर रेजर का इस्तेमाल करने के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना न भूलें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो इससे आपकी स्किन खराब हो सकती है।
आपको हमारी ये रेसिपी कैसे लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।