कई लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि वो अपनी स्किन टोन के हिसाब से उन्हें प्रोडक्ट्स चुनने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में चाहें लिपस्टिक हो चाहें नेल पॉलिश हो या फिर ब्लश हो ये सारे प्रोडक्ट्स कई बार स्किन के हिसाब से गलत आ जाते हैं। अगर ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हों तब तो और भी बुरा। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आप अपने लिए बेस्ट और लेटेस्ट नेलपेंट शेड्स देखें तों चलिए आज आपको ऐसे ही 8 नेलपेंट शेड्स के बारे में बताते हैं।
ये शेड मेरा इस्तेमाल किया हुआ है और यकीन मानिए इंडियन स्किन टोन के हिसाब से एकदम परफेक्ट साबित हो सकता है। अगर आपने अपने लिए ऐसी नेलपेंट चुननी है जिसका रंग काफी दिनों तक चले और साथ ही साथ वो हाथों पर सुंदर भी लगे तो ये आपका फेवरेट शेड हो सकता है। प्लम शेड लिपस्टिक और नेल पॉलिश दोनों में ही अच्छा साबित होगा। ये डार्क से लेकर लाइट तक सभी स्किन टोन पर चल सकता है। वैसे तो इसकी कीमत 150 रुपए है पर आप इसे 130 रुपए में यहां से खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- शादी के पहले स्किन पर बॉलीवुड Divas जैसा ग्लो पाने के लिए अपना सकते हैं ये आयुर्वेदिक टिप्स
ये वाली नेलपेंट सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं है। भले ही ये थोड़ा चमकने वाला रंग लग रहा हो, लेकिन इस नेल पेंट की खासियत यही है कि ये आपको लगभग हर मौके पर अच्छी लगेगी। इस नेल पेंट की सुपर शाइनी फिनिश आपको अच्छी लगेगी। कंपनी का दावा है कि ये आपके नाखूनों का ख्याल रखेगी। तो अगर आप कोई नया कलर ट्राई करना चाहती हैं तो इसे ट्राई करें। ये यकीनन आपको निराश नहीं करेगा। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
यह विडियो भी देखें
इसके कई शेड्स उपलब्ध हैं पर मुझे ये शेड अच्छा लगा। ये नॉर्मल से फेयर स्किन टोन तक के लोगों पर अच्छा लगेगा। इसका कलर पिग्मेंट काफी अच्छा है और आप परफेक्ट फिनिश के साथ इसे लेंगे। इस नेल पेंट में 400 ब्रिसल वाला ब्रश है जो बहुत ही अच्छी फिनिश देता है। इसे खरीदने के लिए आप यहां क्लिक कर सकती हैं।
अगर आप एक ऐसा नेल पेंट शेड ढूंढ रही हैं जो जल्दी से सूख जाए और साथ ही कलर भी काफी अच्छा लगे तो आप इस नेल पेंट शेड को चुन सकती हैं। ये काफी स्मूथ टेक्सचर वाला नेलपेंट है और ये कुछ ही सेकंड में कलर को सेट कर देता है। जिस शेड की यहां बात हो रही है वो काफी ब्राइट है और हर स्किन टोन पर सूट करता है। आपके नाखून बिलकुल पार्लर वाले मैनिक्योर जैसे लगेंगे। ये सुपर शाइन फिनिश देता है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- New Year पार्टी के लिए झटपट हों तैयार, ट्राई करें ये 5 Minute मेकअप टिप्स
परफेक्ट टमाटर जैसा लाल रंग अगर आपको लेना है तो आप इस शेड को लीजिए। ये खास मौकों के लिए बहुत अच्छा लग सकता है। इसके दो कोट आपको बेहतरीन फिनिश देंगे। साथ ही साथ, इस जेल नेल कलर की खासियत ये है कि ये आपको शिमर इफेक्ट देता है। यानी आप अपने हाथों को बिलकुल परफेक्ट लुक दे सकती हैं। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसा कि इसका नाम बता रहा है ये कलेक्शन काफी शाइन करता है। नाइका की इस रेंज में कई सारे शेड्स शामिल हैं। ये बिलकुल स्टील फिनिश देता है आपके नाखूनों में। अगर आपको फैशन काफी पसंद है और आप नेलपेंट अलग-अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप इसे ट्राई करें। ये आपको निराश नहीं करेगा। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
अगर आपको रोज़मर्रा के लिए कोई न्यूड सा शेड चाहिए तो इस शेड को ट्राई करें। ये बिलकुल भी निराश नहीं करेगा। इसी के साथ ये शेड फॉर्मल मौकों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसे आप यहां से खरीद सकती हैं।
अगर कोई सस्ती सी नेल पेंट चाहिए जिसका रंग और असर दोनों अच्छा हो तो आप Elle 18 की नेल पेंट चुनें।
ये रंग काफी वाइब्रेंट है और हल्का प्लम शेड देता है। आप अपने हिसाब से चुन सकती हैं और इसके कई शेड्स खरीद सकती हैं। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।