Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

5 Minute Nail Art Designs : झटपट ऐसे करें घर पर नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

<strong>Latest Nail Art Designs :</strong> नेल आर्ट करने के और भी कई डिजाइन आपको इंटरनेट पर नजर आ जाएंगे।
Updated:- 2022-10-17, 19:43 IST
easy nail art designs

Latest Nail Art Designs In Hindi : आजकल हर महिला अप-टू-डेट दिखना पसंद करती हैं। इसके लिए वे हर मुमकिन कोशिश को अंजाम देती हैं। लेटेस्ट ट्रेंड्स से लेकर नेल के आर्ट के लेटेस्ट डिजाइन तक वे हर तरह की चीजें ट्राई करती हैं। बात अगर नेल आर्ट की करें तो महिलाएं इसके लिए नेल स्टूडियो में न जाने कितने ही पैसे खर्च कर रही हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप घर पर ही मात्र 5 मिनट में नेल आर्ट खुद कर सकती हैं और तरह-तरह के डिजाइन बना सकती हैं। अगर आप भी झटपट खुद से नेल आर्ट करना चाहती हैं और दिखना चाहती हैं क्रिएटिव तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और देखें नेल आर्ट के ये डिजाइन और करने का तरीका।

स्ट्रिप्स नेल आर्ट डिजाइन

strips design

वैसे तो आपको कई तरह के नेल आर्ट के डिजाइन इंटरनेट पर देखने को मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नेल आर्ट देखने में काफी सिंपल और एलिगेंट नजर आ रहा है। इसे बनाने के लिए आप सेलो टेप का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप इसके लिए किन्हीं दो कलर की नेल पेंट को चुनें और टेप कि मदद लेकर आप ऐसा डिजाइन बन सकती हैं। इस डिजाइन को आप अपने तरीके से कस्टमाइज भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Nail Art Designs: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट

लेपर्ड नेल आर्ट डिजाइन 

leopard design

इस तरह का नेल आर्ट देखने में जितना क्लासी नजर आ रहा है, उतना ही करने में आसान है। बता दें इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको व्हाइट, ब्लैक और ग्रे कलर की नेल पेंट की आवश्यकता होगी। साथ ही बनाने के लिए आप टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो बेस के लिए व्हाइट की जगह पर कोई और कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो ऐसा डिजाइन इस दिवाली के मौके पर ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : Home Remedy : मात्र 15 रुपये में चमक जाएंगे आपके नाखून, एक्‍सपर्ट से जानें उपाय

फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन 

floral design

देखने में ऐसा डिजाइन काफी सोबर और सटल नजर आता है। इसे बनाने के लिए आपको ट्रांसपेरेंट कलर की नेल पेंट को बेस कलर के लिए चुनना होगा। इसके बाद आपको टूथपिक की मदद लेकर फूल की शेप देनी होगी। ऐसा डिजाइन हर तरह की ऑउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसके बाद आप इस पर एक कोट ट्रांसपेरेंट कलर की नेल पेंट का जरूर लगा दें ताकि ये तस से मस न हो सके।  

 

उम्मीद है कि आपको हमारे दिखाए गए 5 मिनट में होने वाले नेल आर्ट के ये डिजाइन और उनसे जुड़ी सभी बातें पसंद आई होंगी। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।