herzindagi
beauty routine for healthy  skin

रोजाना 5 मिनट करेंगे ये काम तो त्वचा को मिलेंगे कई लाभ

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको सबसे पहले स्किन टाइप को समझना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह लें।
Editorial
Updated:- 2024-04-26, 18:00 IST

मौसम के साथ में त्वचा में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। ठीक वैसे ही हमें अपने मेकअप रूटीन में भी समय और मौसम के साथ में कुछ न कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। त्वचा की देखभाल करना जरूरी होता है, लेकिन कई बार जल्दबाजी में तैयार होने के चक्कर में हम सही तरीके से स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं कर पाते हैं।

स्किन केयर करने के लिए आपको घंटों लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप यह काम केवल 5 मिनट में भी कर सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे आप केवल 5 मिनट में त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। साथ ही, बताएंगे स्किन केयर से जुड़े कुछ टिप्स-

चेहरे को साफ कैसे करें?

चेहरे की त्वचा को साफ करने के लिए आप फेस वॉश या फेस क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए आप चेहरे के पोर्स की सफाई करें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। 

इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: सिर्फ 5 मिनट में घर पर ही फेशियल से सुपर सॉफ्ट और ग्‍लोइंग स्किन पाएं, जानें कैसे

पोर्स को क्लीन करने के लिए क्या करें?

Big Pores On face

चेहरे के कई जगहों जैसे नाक और चिन पर मौजूद पोर्स गंदे हो जाते हैं। इसका कारण गलत खान-पान और बाहरी प्रदूषण भी हो सकता है। इसकी देखभाल करने के लिए आप फेस स्क्रब की मदद ले सकती हैं। ध्यान रहे कि रोजाना चेहरे पर स्क्रब न करें।

फेस टोनर से क्या होता है?

चेहरे पर मौजूद पोर्स को साफ करने के बाद इनकी सही तरीके से देखभाल करना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप चेहरे पर फेस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस टोनर के लिए आप गुलाब जल को स्प्रे बोतल में डालकर चेहरे पर छिड़क सकती हैं।

फेस को मॉइस्चराइज कैसे करें?

spf on face

चेहरे की त्वचा को सही तरीके से पोषण देने के लिए आपको सही तरीके से मॉइस्चराइज करना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप फेस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाएगा और चेहरे की त्वचा का सही तरह से ख्याल रखने में मदद करेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: घर में फ्री में करें 'एलोवेरा फेशियल' और चेहरे के सारे दाग-धब्‍बों से छुटकारा पाएं

सनस्क्रीन को क्यों लगाना जरूरी होता है?

चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको इसे धूप से निकलने वाली हानिकारक किरणों से बचाना जरूरी होता है। इसके लिए आप घर से निकलने से पहले स्किन टाइप के हिसाब से सनस्क्रीन यानी एस.पी.एफ लगाना बिल्कुल भी न भूलें।

 

अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।