सर्दियों में स्किन की ड्राइनेस होगी कम, हल्दी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें; मलाई जैसी मिलेगी कोमलता

सर्दियां शुरू हाे चुकी हैं। इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याएं देखने को मिलती हैं। दरअसल, ठंडी हवा के कारण हमारी स्किन ड्राई हाेने लगती है। कई लोगों के चेहरे पर रफनेस और रेडनेस के साथ जलन की समस्या भी होती है। ऐसे में लड़कियां और महिलाएं बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदती हैं और उसे चेहरे पर लगाती हैं, इसके बावजूद कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।
ऐसे में आपके घर की रसोई में मौजूद हल्दी आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में बेहद कारगर होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की ड्राइनेस को कम करते हैं। उसे नेचुरल ग्लो देते हैं। लखनऊ में Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर का कहना है कि हल्दी को अगर सही चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो ये सर्दियों में स्किन को मलाई जैसी मुलायम बना सकती है। हम आपको बताएंगे कि आप हल्दी में किन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं-
हल्दी और दही
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को एक्सफोलिएट करता है और उसे हाइड्रेट रखने का भी काम करता है। वहीं हल्दी के साथ दही मिलाने से स्किन पर जमी डेड सेल्स हटने लगते हैं। इससे हमारी स्किन साफ और ग्लोइंग नजर आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: Homemade Winter Skin Care Cream: नेचुरल ग्लो के लिए घर पर बनाएं अपराजिता के फूल की क्रीम, त्वचा पर दिखेगा नेचुरल निखार
-1764652528498.jpg)
हल्दी और शहद
शहद एक नेचुरल प्रोडक्ट है। ये नमी को स्किन में लॉक कर देता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे स्किन साफ रहती है और पिंपल्स भी कंट्रोल होते हैं। आप हल्दी में शहद मिलाकर जरूर लगाएं।
हल्दी और एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है और ड्राइनेस की वजह से होने वाली जलन को भी कम करता है। हल्दी के साथ मिलकर ये पैक स्किन को हाइड्रेट करता है और दिनभर मॉइश्चर बनाए रखता है। इससे स्किन फ्रेश नजर आती है।
हल्दी और नारियल तेल
नारियल का तेल हमेशा से स्किन के लिए वरदान रहा है। अगर आपकी स्किन कुछ ज्यादा ही ड्राई हो जाती है तो आप हल्दी में नारियल का तेल मिलाकर भी लगा सकती हैं। नारियल तेल स्किन को गहराई तक मॉइश्चर देता है और हल्दी स्किन टोन को इवन बनाती है।
-1764652540479.jpg)
हल्दी-बेसन और दूध
इस पैक का इस्तेमाल लंबे समय से लोग करते आ रहे हैं। ये स्किन को क्लीन करता है, टैनिंग कम करता है और ड्राइनेस को दूर करता है। दूध में मौजूद फैट स्किन को नेचुरल मॉइश्चर देता है, जबकि बेसन स्किन को स्मूद बनाता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- हल्दी थोड़ी देर लगाने से चेहरा हल्का पीला पड़ सकता है, जो एक से दो बार धुलने से हट जाता है।
- अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
- बहुत ज्यादा हल्दी ना मिलाएं, नहीं तो दाग जैसा पीला निशान रह सकता है।
इसे भी पढ़ें: चावल का पानी छोड़िए, चेहरे पर इन तरीकों से करें Coconut Water का इस्तेमाल; मिलेगा कुदरती निखार
सर्दियों में स्किन को मॉइश्चर की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। हल्दी को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर लगाने से स्किन को नेचुरल हाइड्रेशन मिलता है और ड्राइनेस काफी हद तक कम हो जाती है। अगर आप इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ ही दिनों में स्किन पहले से ज्यादा सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।