चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ये 5 हेयर रिमूवल क्रीम हैं सबसे बेस्ट

हम सभी के चेहरे पर बाल होते हैं और यह एक सामान्य बात है। लेकिन कई बार ये बाल हमारी सुंदरता को कम कर देते हैं। क्या आप भी अपने चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान है। ऐसे में आप अपने चेहरे से बाल हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करती होंगी। कई बार ये उपाय आपके लिए सही साबित होते होंगे, लेकिन कई बार दर्दनाक। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपको दर्द भी न हो और आपका काम कम बजट में हो जाए तो आज हम आपको चेहरे के बाल हटाने के लिए उन क्रीम के बारे में बताएंगे जिनके इस्तेमाल से न ही आपको दर्द होगा और न ही आपका ज्यादा खर्चा होगा। क्या आप भी जानना चाहती हैं इन क्रीम के बारे में।
एलिमिनेशन नेचुरल हेयर इनहिबिटर परमानेंट हेयर रिमूवल क्रीम
यह एक हेयर रिमूवल क्रीम है। इस क्रीम को खासतौर पर चेहरे पर मौजूद बालों को हटाने के लिए बनाया गया है। अगर आप अपने चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों से परेशान है तो आपको इस क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह क्रीम आपकी स्किन को स्मूद करने के साथ-साथ हेयर फ्री बना देगी। साथ ही इसके इस्तेमाल से आपको किसी भी प्रकार का कोई दर्द नहीं होगा। आपको यह क्रीम ऑनलाइन या मार्केट में भी मिल जाएगी। इस क्रीम की कीमत 799 है।
हेयर वैनिश फॉर वीमेन फेस हेयर रिमूव क्रीम ( वाओ)
यह क्रीम भी चेहरे के बालों को हटाने के लिए एकदम बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप आसानी से और कम समय में अपने चेहरे पर मौजूद बालों को हटाना चाहती हैं तो आपको वाओ की हेयर वैनिश क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह क्रीम आपके चेहरे के बालों को हटाने के साथ-साथ बालों की ग्रोथ भी कम करता है । इसके अलावा अगर आप इस क्रीम का रेगुलर इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होने लगेगी। इस क्रीम की कीमत 369 है।
इसे भी पढ़ें:हर मौसम में इस्तेमाल कर सकती हैं ये 6 क्रीम्स, आपके लिए हो सकती हैं परफेक्ट
नेचुरल हेयर इनहिबिटर परमानेंट हेयर रिमूवल क्रीम (सिक्यूरटीन)
यह क्रीम भी चेहरे के बालों को हटाने के लिए काफी अच्छी है। इस क्रीम के इस्तेमाल से आपके चेहरे के बाल बिल्कुल साफ हो जाएंगे। इस क्रीम से चेहरे के बालों की ग्रोथ भी कम होती है। इस क्रीम के इस्तेमाल से आपको किसी भी प्रकार का दर्द नहीं होगा। आप आसानी से इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो इस क्रीम को ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
फेयरनेस नैचुरल हेयर रिमूवल क्रीम (फेम )
यह क्रीम भी आपके चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए है एकदम बेस्ट है। इस क्रीम का इस्तेमाल हर स्किन टाइप की महिलाएं कर सकती हैं। यह क्रीम एवोकाडो ऑयल और मुलेठी का मिश्रण है। यह क्रीम काफी बजट फ्रेंडली है। इसके अलावा यह क्रीम आपको आसानी से किसी भी शॉप पर मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें:क्या होती है डे और नाइट क्रीम? जानें दोनों के बीच का बड़ा अंतर
रोज़ फ्रेगरेंस हेयर रिमूवल क्रीम ( नायर)
इस क्रीम का इस्तेमाल चेहरे के बालों को हटाने के लिए किया जाता है। यह क्रीम गुलाब से बनी है जिसके कारण यह आपके चेहरे को नुकसान नहीं पहुचाएगी। साथ ही आप इस क्रीम का इस्तेमाल कर आसानी से चेहरे के बाल हटा सकती है। सिर्फ बाल ही इन्हीं इस क्रीम से आपकी त्वचा सॉफ्ट हो जाएगी। इस क्रीम की कीम 245 रूपये है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: m.media-amazon.com, images-static.nykaa.com & freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।