क्या आप टूटी हुई लिपस्टिक को दोबारा जोड़ने के ट्रिक्स जानती हैं?

लिपस्टिक के बारे में लड़कियों को सारी बातें बता होनी चाहिए। आपके होंठ फट जाएं तो लिपस्टिक कैसे लगाएं, आपकी लिपस्टिक टूट जाए तो उसे दोबारा कैसे जोड़ें... इसी तरह की लिपस्टिक से जुड़ी कुछ खास और जरुरी बातें अब आप जान लें।
अगर लड़कियों को इन मेकअप ट्रिक्स के बारे में पता होगा तो उन्हें कभी भी परेशानी नहीं होगी। वैसे लिपस्टिक को लगाने के भी कई तरीके होते हैं आप आई शैडो से भी लिपस्टिक लगा सकती हैं। वैल ऐसे ही कुछ सुपर स्मार्ट मेकअप टिप्स अब हम आपको बता रहे हैं।
मेकअप टिप्स- जब लिपस्टिक टूट जाए
Image Courtesy: Pexels.com
ये समस्या तो हर लड़की की होती है। आप कितनी भी बड़े ब्रांड की लिपस्टिक ले आएं लेकिन किसी ना किसी वजह से वो टूट जाती है। अगर आपकी फेवरेट लिपस्टिक भी टूट गई है तो आप उसे अब फेंकने की गलती ना करें। टूटी हुई लिपस्टिक को दोबारा जोड़ा जा सकता है वो भी बिना खर्चे के। टूटी हुई लिपस्टिक को जोड़ने के लिए आप लिपस्टिक के टूटे हुए दोनों हिस्सों को लाइटर से गर्म करें और फिर जब दोनों हिस्से गर्म होना शुरु हों तो आप उन्हें मिला दें लिपस्टिक आसानी से जुड़ जाएगी।
तो अब आपकी भी कोई लिपस्टिक अगर टूट गई है तो आप उसे यूं ही ना रहने दें। वैसे कई लड़कियां लिपस्टिक टूटने के बाद उसे ब्रश और उंगली से भी लगाना शुरु कर देती हैं लेकिन अब आप अपनी पुरानी टूटी हुई लिपस्टिक को ऐसे ठीक करके दोबारा इस्तेमाल करें।
Read more: ये अफोर्डेबल लिप स्टिक्स होठों पर लगाइए, पार्टी की शान बन जाइए
मेकअप टिप्स- परफेक्ट लिपस्टिक लगाने की ट्रिक
लिपस्टिक लगाने से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरुरत है। अगर आप हमेशा इस बात से परेशान हो जाती हैं कि कितनी भी महंगी लिपस्टिक लगा लें लेकिन आपके लिप्स सुंदर नहीं लगते या कम सुंदर लगते हैं तो आपको इस मेकअप टिप्स की जरुरत है। लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप्स को एक्सफोलिएट करना ना भूलें। लिप्स को एक्सफोलिएट करने के लिए आप सबसे पहले होठों पर नारियल का तेल लगाएं फिर उसे टूथ ब्रश से रगड़े। टूथ ब्रश के रगड़ने के बाद आप इसे टीशू पेपर से साफ कर लें इससे आपके होठों पर नमी भी आ जाएगी और गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी और तब आप जब लिपस्टिक लगाएंगी तो वो साफ भी लगेगी और फैलेगी भी नहीं।
Read more: अदिति राव हैदरी ने बताया कि कैसे अपनाएं न्यूड मेकअप
मेकअप टिप्स- आई शैडो से लगाएं लिपस्टिक
ये बात बहुत ही कम लड़कियां जानती हैं कि आप आई शैडो से भी लिपस्टिक लगा सकती हैं। कई बार ऐसा होता है जब आपके पास ड्रेस के साथ मैचिंग की लिपस्टिक नहीं होती ऐसे में आप आई शैडो को लिपबाम के साथ मिलाकर लिपस्टिक की तरह लगा सकती हैं। आई शैडो वाली लिपस्टिक होठों को और भी शाइनी इफेक्ट देती है। सबसे खास बात ये है कि लिप्सटिक का शेड एक्सक्यूज़िव आपके पास ही होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।