त्वचा को कुछ हद तक टाइट बनाए रख सकते हैं ये 3 घरेलू नुस्खे, 1 बार जरूर आजमाएं

एक चीज जिससे हम सभी खासतौर पर महिलाओं को बहुत डर लगता है, वह उम्र बढ़ने पर त्वचा का ढीला होना। हालांकि, उम्र बढ़ना अपरिहार्य है और इसे रोका नहीं जा सकता है। लेकिन क्या झुर्रियां और ढीली त्वचा भी अपरिहार्य हैं? शायद नहीं, और किसने कहा कि उम्र बढ़ने और ढीली त्वचा एक दूसरे के अनुरूप हैं?
कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप ढीली त्वचा को बढ़ती उम्र के साथ भी कुछ समय के लिए टाल सकती हैं। अगर आप भी त्वचा को टाइट बनाए रखना चाहती हैं तो इन नुस्खों को जरूर अपनाएं। इन नुस्खों की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके बारे में हमें ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन जी बता रही हैं। इनके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी और नेचुरल होने के कारण इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं हैं।
एलोवेरा जेल करता है कमाल
कई एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेशन प्रदान करने के साथ-साथ कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है। ये कारक इसे त्वचा की लोच में सुधार करने में मदद हैं, जिससे फाइन लाइन्स और झुर्रियां कुछ हद तक कम हो जाती हैं। जी हां त्वचा में कसाव को बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल सबसे अच्छे घरेलू उपचारों में से एक है। इसमें मैलिक एसिड होता है, जो त्वचा की लोच में सुधार करता है।
शरीर में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने के अलावा, यह कई घटकों का एक पावरहाउस भी है, जो त्वचा के साथ-साथ स्वास्थ्य की स्थिति में भी सुधार करता है। एलोवेरा में 18 अमीनो एसिड, बी1, बी3, बी6 और सी विटामिन्स होते हैं, जो झुर्रियों का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।
विधि
- चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।
- ऐसा आप दिन में रोजाना 1 बार जरूर करें।
- आपको कुछ दिनों में ही त्वचा में फर्क महसूस होगा।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे की ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए ये स्किन केयर टिप्स अपनाएं
व्हीट जर्म ऑयल
फ्री रेडिकल्स सेल मेम्ब्रेन्स और ब्रेन सेल्स जैसे फैट युक्त संरचनाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, वे उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी तेज कर सकते हैं। उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के सबसे खतरनाक दुष्प्रभावों में से एक झुर्रियां हैं। लेकिन, व्हीट जर्म ऑयल त्वचा के लिए कई लाभ प्रदान करता है, इनमें से एक फायदा एंटी-एजिंग भी है।
ऐसा इसलिए है क्योंकि व्हीट जर्म ऑयल में विटामिन-बी 6, फोलिक एसिड और विटामिन-ई का एक समृद्ध स्रोत है, जिनमें से प्रत्येक में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। विटामिन-ई एक मजबूत एंटी-ऑक्सीडेंट है और यह स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है क्योंकि यह त्वचा की कई समस्याओं जैसे सोरायसिस, एक्जिमा और ड्राई त्वचा को रोकता है। दूसरी ओर, विटामिन-बी टिशू डैमेज की मरम्मत में मदद करता है और टिशू ग्रोथ को बढ़ावा देता है।
विधि
- आपको बस इतना करना है कि गेरियम तेल की कुछ बूंदों के साथ आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल का तेल मिलाएं।
- इस मिश्रण में एक चम्मच संतरे का रस, ओट्स और पिसे हुए बादाम मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा लें।
- कुछ देर ड्राई होने के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।
- यह पैक न केवल आपको एंटी-एजिंग फायदे देगा बल्कि आपकी त्वचा को ग्लोइंग भी बना देगा।
फलों का इस्तेमाल
ऊपर बताए गए 2 नुस्खों के अलावा कुछ फल ऐसे भी हैं जो त्वचा में कसावट को बनाए रखने और झुर्रियों को कुछ हद तक रोकने का चमत्कारी काम करते हैं। इन फलों में केले, सेब, और पपीता शामिल हैं। पपीते में पपैन जैसे एंजाइम होते हैं, जो त्वचा को टाइट करने के लिए प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करते हैं।
पपैन आपकी त्वचा को स्मूथ बनाता है क्योंकि यह विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी भी होता है, जो कोलेजन संश्लेषण और रखरखाव में प्रमुख भूमिका निभाता है। केले एक ब्यूटी पावरहाउस हैं। वे आयरन, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी, सी और डी से भरपूर होते हैं।
सेब में विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होने के अलावा पेक्टिन और टैनिन भी होते हैं, जो त्वचा को टोन और कसने में मदद करते हैं। कहा जाता है कि पेक्टिन संवेदनशील त्वचा पर सूदिंग प्रभाव डालता है। इसके अलावा, सेब कोलेजन उत्पादन में सुधार करके झुर्रियों और अन्य उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में महत्वपूर्ण रूप से मदद करता है और इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सभी त्वचा को जवां बनाने में मदद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:सिर्फ 10 मिनट रोजाना इस होममेड जैल को लगाने से चेहरे पर आएगा जवां निखार
विधि
- पपीते के गूदे को हफ्ते में एक बार अच्छे परिणाम के लिए फेस मास्क की तरह इस्तेमाल करें।
- एक पके केले को मैश करें और इसे ताजे नींबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
- सेब से बीज हटा दें और इसे अच्छी तरह से पीस लें। अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इन फलों को अकेले मैश करके लगाया जा सकता है या एक साथ फेस पैक में मिलाकर भी लगाया जा सकता है।
- इस पैक को लगाएं और अच्छे परिणाम के लिए आधे घंटे में धो लें।
हमें उम्मीद है कि आपको ये टिप्स मददगार लगे होंगे और आपकी त्वचा में टाइट बनाए रखने के लिए इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो हरजिंदगी से जुड़े रहें
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।