Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:12 AM IST

RadhaKrishn Mehndi Designs: टीवी सीरियल ‘RadhaKrishn’ से इंस्पायर्ड हैं ये मेहंदी डिजाइंस

अगर टीवी सीरियल ‘राधाकृष्ण’ आपका फेवरेट है तो आपको इस सीरियल से इंस्पायर्ड मेहंदी की ये लेटेस्ट डिजाइंस बहुत पसंद आएंगी। 
Updated:- 2019-06-25, 15:53 IST
Radhakrishn Mehndi Episode

इस वक्त टीवी सीरियल्स में टॉप 5 टीआरपी वाले शो की लिस्ट में टीवी सीरियल ‘राधाकृष्ण’ का नाम भी है। इस टीवी सीरियल में राधा और कृष्ण की प्रेम कथा को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया जा रहा है। इस टीवी सीरियल को बहुत पसंद किया जा रहा है। इस टीवी सीरियल में हालही में राधा कृष्ण के विवाह का की तैयारियां दिखाई जा रही थीं। इस दौरान उनकी मेहंदी की रस्म भी दिखाई गई। हाला कि राधा कृष्ण का विवाह नहीं हो पाया मगर, राधा रानी के हाथों में लगी कृष्ण के नाम की मेहंदी फेमस हो गई। वैसे हिंदू धर्म में मेहंदी का काफी शुभ माना गया है और हर तीज त्योहार पर महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। जल्द ही शादियों का मौसम आने वाला है। अगर आपको भी राधा कृष्ण वाली मेहंदी डिजाइंस को अपने हाथों पर सजाना है तो हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन सी नई डिजाइन ट्रेंड कर रही हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:Radhakrishn Wedding: इस श्राप की वजह से नहीं हो पाया था राधा-कृष्ण का विवाह

Bridal Radha Krishna Mehndi Design

राधा कृष्ण का रास 

राधा औश्र कृष्ण का रास आपने टीवी सीरियल में देखा होगा। कैसे हर पूर्णमासी की रात कृष्ण राधा को अपनी बांसुरी की धुन निकाल कर बुलाते हैं और फिर राधा एवं गोपियों संग रास करते हैं। राधा कृष्ण के इस रास को आप अपने हाथों में मेहंदी के द्वारा उकेर सकती हैं। मेहंदी की इस डिजाइन में आप राधा और कृष्ण को रास करते हुए दिखा सकती हैं। हाला कि यह डिजाइन बनाना आसान नहीं है इसलिए इसे आप किसी अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट से ही बनवाएं। इस मेहंदी डिजाइन को दुल्हन के हाथों पर भी लगाया जा सकता है। 

Latest Radha Krishna Mehndi Designs

राधा कृष्ण का झूला 

राधा कृष्ण को मोरपंख वाले झूले में बैठ कर प्रेमभरी बातें करते हुए आपने सीरियल में कई बार देखा होगा। आप इसे भी मेहंदी की डिजाइन में उकेर सकती हैं। मेहंदी की यह डिजाइन काफी रोमांटिक है। अगर आपको पोट्रेट मेहंदी पसंद है तो आप राधा कृष्ण की झूले वाली मेहंदी डिजाइन को बनवा सकती हैं।

 

रचने के बाद यह बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। ध्यान रखें कि अगर आप पोट्रेट मेहंदी डिजाइन बना रही हैं तो आपको बेहद महीन कीप का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप इसे किसी मेहंदी आर्टिस्ट से बनवाती हैं तो यह और भी अच्छी बात है। 

इसे जरूर पढ़ें:राधा रानी की ‘फूलों की ज्वैलरी’ है बेहद खास, संगीत, मेहंदी और हल्दी के फंक्शन में पहन सकती हैं आप

Radha Krishna Henna Designs

राधा कृष्ण का विवाह 

बेशक राधा कृष्ण का कभी विवाह नहीं हुआ था मगर टीवी सीरियर ‘राधाकृष्ण’ में दोनों के विवाह का एक प्रोमो रिलीज किया गया था। इस प्रोमो में राधा और कृष्ण एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। अगर आप चाहें तो इसे भी मेहंदी के डिजाइंस में शामिल कर सकती हैं

 

आप एक हाथ में राधा और दूसरे हाथ में कृष्ण का चित्र बना सकती हैं। इसके अलावा आप राधा कृष्ण को अलग-अलग हाथों में अलग-अलग पोज में दिखा सकती हैं। 

Tv Serial Radhakrishn Mehndi Designs

राधा कृष्ण की लीलाएं 

पुराणों में आपको राधा कृष्ण की अनेक लीलाएं मिल जाएंगी। इन लीलाओं में आपको राधा कृष्ण के रास के अलावा राधा कृष्ण का यमुना किनारे प्रेम लीलाएं करना, राधा कृष्ण का डांडिया, राधा का कृष्ण की मुरली पर डांस करना और राधा का कृष्ण को माखन खिला आदि बहुत मिल जाएगा। आप इन सभी को मेहंदी की डिजइंस में शामिल कर सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।