Eid Al-Adha 2019: बकरीद पर अरेबिक पैटर्न वाले ये डिजाइन हाथों पर खूब जचेंगे

बकरीद के मौके पर हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजाना चाहती हैं तो इन लेटेस्ट अरेबिक डिजाइन्स से लीजिए इंस्पिरेशन।
Updated:- 2019-08-12, 15:01 IST
eid al adha easy and latest heena designs main

मौका ईद का है और इस वक्त में महिलाएं त्यौहार की तैयारी के लिए जोर-शोर से लगी हैं। घर सजाने से लेकर ड्रेसेस तक हर चीज पर महिलाओं का खास ध्यान रहता है। महिलाएं ईद के लिए खासतौर पर शॉपिंग करती हैं, खूबसूरत डिजाइन वाले सलवार सूट से लेकर दूसरी पारंपरिक ड्रेसेस के साथ ज्वैलरी के डिजाइन भी एक से बढ़कर एक होते हैं। इस बार ईद 12 अगस्त को पड़ रही है। इसे देशभर में 'कुर्बानी के त्योहार' के तौर पर मनाया जाता है। इस दौरान हाथों पर खूबसूरत मेहंदी सजी हो तो त्यौहार की रौनक और भी ज्यादा बढ़ जाती है। शायद आपको यह बात जाकर हैरानी होगी कि भारत में मेहंदी लगाए जाने की शुरुआत मुगलों ने की थी। और उसके बाद से यह हिंदू और मुस्लिमों के त्योहार का एक जरूरी हिस्सा बन गया है।

 

इसे भी पढ़ें: Eid Special: दस्तरखान को इन लजीज डिशेज से चार चांद लगाएं

 

 

 

 

View this post on Instagram

Beautiful heena for beautiful bride..she dint wanted very heavy ..she choose Elegence #heena#heenaart#heenalove#heenadesign#heenawork#arabicheenadesign#indianheenadesign#organicheena#heenatattoo#heenalatesttrend

A post shared by cuts and curls ladies salon (@cuts_and_curls02) onJun 24, 2019 at 2:23pm PDT

इस त्योहार पर कई तरह के मेहंदी डिजाइन्स सजाए जा सकते हैं जैसे कि अरेबिक मेहंदी डिजाइन, भारतीय मेहंदी डिजाइन, पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन, इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन, मोरक्कन मेहंदी डिजाइन, राजस्थान के फूलों वाले मेहंदी डिजाइन, बैकहेंड मेहंदी डिजाइन, मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन आदि। 

ईद के लिए हर महिला की ख्वाहिश यही होती है कि उसके हाथों पर सबसे खूबसूरत मेहंदी सजी हो। अगर आपकी भी यही ख्वाहिश है तो आज हम आपके लिए अरेबिक मेहंदी के खूबसूरत पैटर्न्स लेकर आए हैं। इन अरेबिक डिजाइन्स की खासियत ये होती है कि ये लगाने में बेहद आसान होते हैं और दिखने में भी खूबसूरत नजर आते हैं-इन डिजाइन्स को आप अपने हाथ और पैरों दोनों में सजा सकती हैं।

ऐसा मेहंदी डिजाइन आप आसानी से अपने हाथ या पैरों में रीक्रिएट कर सकती हैं। इस फूलों वाले मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह देखने में काफी खूबसूरत है और सिंपल होने के बावजूद यह भरा-भरा वाला फील देता है।  

easy heena designs inside

इस बैक हैंड अरेबिक डिजाइन में स्क्वेयर पैटर्न में बना डिजाइन भी हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। इस डिजाइन में उंगलियों पर अलग-अलग तरह के डिजाइन बनाए गए हैं, जिन्हें आसानी से रीक्रिएट किया जासकता है। 

इसे भी पढ़ें: मेहंदी का रंग पाना अच्छा है तो लोहे के बर्तन में भिगोएं मेहंदी

 

 

अगर आपको बारीक डिजाइन आकर्षित करते हैं तो आप बेल-बूटी वाला ये डिजाइन भी अपने हाथों पर सजा सकती हैं। 

latest heena designs inside
 

इस तरह का फ्लोरल डिजाइन भी आपके हाथों पर खूब जचेगा। इसमें बोल्ड और लाइट पैटर्न आपके हाथों को पूरी तरह से डिफरेंक लुक देगा। इस डिजाइन में आपकी मेहंदी का रंग बखूबी निखर कर सामने आएगा। 

स्‍वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के अवसर पर HerZindagi महिलाओं के लिए एक exclusive वर्कशॉप प्रस्‍तुत कर रहा है। हमारे #BandhanNahiAzaadi अभियान का हिस्सा बनने के लिए आज ही फ्री रजिस्ट्रेशन करें। सभी प्रतिभागियों को मिलेगा आकर्षक इनाम। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।