
Virgo Horoscope Today, 3 January 2026: 3 जनवरी 2026 का दिन पौष पूर्णिमा के प्रभाव में कन्या राशि की महिलाओं के लिए भीतर ही भीतर बहुत कुछ चलने वाला है। आप बाहर से शांत दिखाई देंगी, लेकिन मन लगातार किसी न किसी बात का विश्लेषण करता रहेगा। आज यदि आप खुद को नियंत्रित रखेंगी, तो सफलता अवश्य मिलेगी। आज के दिन हर बात को सुधारना जरूरी नहीं है, कुछ बातों को स्वीकार करना ही बुद्धिमानी होगी।
कन्या राशि की महिलाओं के प्रेम जीवन में आज टकराव की स्थिति बन सकती है। आप रिश्ते में ईमानदारी, अनुशासन और स्थिरता चाहती हैं, लेकिन आपका पार्टनर भावनाओं को उतनी गंभीरता से न ले। यही बात आपको अंदर से परेशान कर सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई नया संपर्क आकर्षक लग सकता है, लेकिन आप हर छोटी बात में कमी खोजेंगी। विवाहित महिलाओं के लिए पार्टनर की किसी आदत या बात से नाराज़गी बढ़ सकती है। बातों को प्रेम और समझदारी से सुलझाने की ज़रूरत है।
उपाय – शाम के समय घर में कपूर जलाएं।
करियर के क्षेत्र में कन्या राशि की महिलाएं आज हर काम को अच्छे ढंग से करना चाहेंगी, लेकिन काम का बोझ बढ़ सकता है। साथ काम कर रहे लोगों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। जो महिलाएं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन काम का रहेगा, लेकिन मानसिक थकावट भी महसूस हो सकती है। बॉस से ज़रूरत से ज़्यादा बातचीत टालें। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है और जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय – आज पूजा स्थल पर 1 पीली कौड़ी रखें।
आर्थिक मामलों में आज ज़रूरत से ज़्यादा कंजूसी भी तनाव का कारण बन सकती है। परिवार से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। अच्छी बात यह है कि आप फिजूलखर्ची से बचेंगी। आज किसी भी तरह का निवेश करने से पहले दो बार सोचें। कोई छुपा हुआ लाभ सामने आ सकता है।
उपाय – आज बताशे को दही में मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

स्वास्थ्य के मामले में कन्या राशि की महिलाओं को आज पाचन, त्वचा और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ज़्यादा सोचने की आदत का सीधा असर पेट और नींद पर पड़ेगा। आज हल्का और सादा भोजन आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा। पुरानी सर्जरी से संबंधित कोई समस्या उभर सकती है। आज शरीर से ज़्यादा दिमाग को आराम देने की ज़रूरत है। हर बात पर खुद को दोष देना बंद करें।
उपाय – आज 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 21 बार जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।