
Libra Horoscope Today, 3 January 2026:आज पौष पूर्णिमा के प्रभाव से तुला राशि की महिलाओं के जीवन में अंदरूनी बातें सामने आने की संभावना है। तुला राशि का स्वभाव सौंदर्य और सामंजस्यपूर्ण होता है। आज का दिन आपको दूसरों की खुशियों के बारे में सोचने पर मजबूर करेगा।
प्रेम राशिफल के अनुसार, तुला राशि की महिलाओं के जीवन में आज कोई बड़ा निर्णय हो सकता है। आज अपने रिश्ते में शांति बनाए रखना ज़रूरी है। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद वाला रहेगा, इसलिए ज्यादा बोलने से बचें। आज पुरानी बातों को टालना चाहिए और किसी नई बात की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज का दिन नर्वस रहेगा। पार्टनर के साथ छोटी-सी बात पर गलतफहमी हो सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई नया रिश्ता आ सकता है या शादी की बात बन सकती है।
उपाय-आज शिव जी के सामने घी का दीपक जलाएं।
करियर के क्षेत्र में तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन भ्रम और कन्फ्यूजन से भरा रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और काम का दबाव महसूस होगा। आज टीमवर्क बेहद जरूरी है, अकेले काम करना मुश्किल होगा। फैशन डिजाइनिंग और वकालत से जुड़े व्यवसाय में जुड़ी महिलाओं के लिए आज सोच-समझकर निर्णय लेना लाभकारी रहेगा।
उपाय-आज शिव जी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

आर्थिक दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलित रहेगा। आमदनी और खर्च लगभग बराबर रहेंगे। आज कोई बड़ा निवेश हो सकता है। कपड़े या कॉस्मेटिक आइटम पर खर्च अधिक हो सकता है। म्युचुअल फंड में निवेश करना आज फायदेमंद रहेगा।
उपाय-आज घर से निकलते समय केसर का तिलक लगाएं।
स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को आज कमर और किडनी संबंधित समस्याओं से सावधान रहना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पिएँ। पुराने रोग उभर सकते हैं। आज दिनभर थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सोने की अपेक्षा खुश रहने की कोशिश करें।
उपाय-आज गंगाजल का सेवन अवश्य करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।