
Scorpio Horoscope Today, 3 January 2026: आज पौष पूर्णिमा के दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए अपने अंदर छिपी भावनाओं को व्यक्त करने का दिन है। आज आपके पुराने अनुभव काम आएंगे। आप मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। पुरानी किसी बात को लेकर मन बेचैन रह सकता है।
प्रेम की दृष्टि से, वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। किसी तरह के निर्णय लेने में समस्या आ सकती है। पार्टनर की अपेक्षाएं आपको बेचैन कर सकती हैं, इसलिए भावनात्मक दृष्टि से सोच-समझकर बातें करना जरूरी है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं के लिए आज के दिन रिश्ते को नए मोड़ पर लेकर जाने का योग है। किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस से बचें और अपने कटु शब्दों पर नियंत्रण रखें। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई आकर्षक व्यक्ति दिखाई दे सकता है, लेकिन जल्दी भरोसा करने से बचें।
उपाय – आज घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी चीनी डालें।

करियर के मामले में, वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज योजना के साथ काम करना चाहिए। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। ऑफिस में अपनी बातों को सहकर्मियों के साथ साझा करने से बचें। बॉस के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मेडिकल और ऑकल्ट साइंस से संबंधित क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपके मैनेजमेंट कौशल के कारण सफलता मिलेगी।
उपाय -सफेद रुमाल अपने साथ रखें।
आर्थिक दृष्टि से आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को जोखिम लेने से बचना चाहिए। अचानक धन लाभ या रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। किसी पर फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस न रखें, ऐसा करने से नुकसान हो सकता है। आज सेल्फ-केयर पर अधिक खर्च होगा। किसी भी लेनदेन को सोच-समझकर करें।
उपाय – अपने वॉलेट में दो लौंग रखें।
स्वास्थ्य के मामले में आज मूड स्विंग और हार्मोनल असंतुलन की संभावना है। थकान महसूस होगी। भारी भोजन से बचें और अधिक से अधिक पानी पिएँ।
उपायघर में तिल के तेल का दीपक जलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।