घर में गंदे कपड़े रखते हुए नहीं करनी चाहिए ये वास्तु मिसटेक्स

अक्सर हम घर में गंदे कपड़े यूं ही इधर-उधर रख देते हैं। लेकिन इस तरह की गलती से आपके जीवन पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है। जानिए इसके बारे में।

 

vastu mistakes for keeping dirty clothes tips

जीवन में वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे जीवन में पॉजिटिविटी आती है। लेकिन कभी-कभी हम अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके जीवन पर असर पड़ता है। इन्हीं गलतियों में से एक है घर में गंदे कपड़े रखने का तरीका।

अक्सर हम अपने पहने हुए कपड़ों को यूं ही इधर-उधर रख देते हैं या फिर गंदे कपड़ों को ऐसे ही टांग देते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको गंदे कपड़े रखते हुए करने से बचना चाहिए-

पूर्व-उत्तर दिशा में ना रखें गंदे कपड़े

What should we do with dirty clothes according to Vastu

जब भी आप अपने घर में गंदे कपड़े रखते हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप इसे कभी भी पूर्व-उत्तर दिशा यानी ईशान कोण में बिल्कुल भी ना रखें। यह बृहस्पति का स्थान होता है, जो व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि, विवेक व अच्छा स्वास्थ्य देते हैं। अगर आप यहां पर गंदे कपड़े रखेंगे तो ऐसे में आपका स्वास्थ्य कभी भी ठीक नहीं रहेगा।

इसे भी पढ़ें:वास्तु अनुसार वर्कटेबल पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

उत्तर दिशा के मध्य में ना हो गंदे कपड़े

What are major Vastu defects

कई बार हम अनजाने में गंदे कपड़ों को यूं ही रख देते हैं। लेकिन आपने जहां पर गंदे कपड़े रखे हैं, वह स्थान उत्तर दिशा का मध्य है तो समझ लीजिए कि इससे धन के देवता कुबेर आपसे अप्रसन्न रहेंगे। इस दिशा में गंदे कपड़े रखने से व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तरक्की के रास्ते रुक जाते हैं।

पूर्व दिशा में ना हो गंदे कपड़े

वास्तु के अनुसार गंदे कपड़ों को पूर्व दिशा में भी रखने से बचना चाहिए। अगर इस दिशा में गंदे कपड़े रखे जाते हैं तो इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इतना ही नहीं, इससे उनके स्वास्थ्य, उनके करियर यहां तक कि उनके कैरेक्टर पर भी नेगेटिव असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें:पौधों को उपहार में देने से पहले जरूर जान लें वास्तु के ये नियम

ना करें यह गलतियां

What are major Vastu defects in hindi

  • जब आप घर में गंदे कपड़े रख रही हैं तो आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए। मसलन-
  • कुछ महिलाएं जब किचन में काम करती हैं तो उसकी सफाई करने के बाद गंदा कपड़ा यूं ही किचन में छोड़ देती हैं। लेकिन आपको भूल से भी ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • कभी-कभी लोग अपने पहने हुए कपड़ों को अलमारी में पीछे की तरफ फेंक देते हैं। वास्तव में आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे घर में सुस्ती और बीमारियां फैलने लगती हैं।
  • कभी भी क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले गंदे कपड़ों को आपको यूं ही नहीं छोड़ना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने के बाद हमेशा साफ करके ही रखना चाहिए।(पूर्व दिशा से जुड़ी गलतियां)
  • अगर क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला गंदा कपड़ा फट गया है या फिर खराब हो गया है तो ऐसे में उसे लगातार इस्तेमाल करने की गलती ना करें। बेहतर होगा कि आप उसे तुरंत बदल दें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP