क्या आपके घर में भी आए दिन किसी न किसी बात पर कलह होती रहती है? क्या परिवार के सदस्यों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव बढ़ जाता है? यदि हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने रिश्तों को वो समय नहीं दे पाते हैं जिनकी उन्हें जरूरत होती है, और इसका नतीजा घर में अशांति होता है । लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटा सा बदलाव आपके घर के माहौल को पूरी तरह बदल सकता है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से मोगरे के पौधे को वास्तु के अनुसार सही दिशा में लगाने के बारे में जानेंगे। साथ ही ज्योतिष के अनुसार मोगरे का पौधा का महत्व क्या है। इसके बारे में भी जानेंगे।
कलह-क्लेश से छुटकारा पाने के लिए किस दिशा में लगाएं मोगरे का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोगरे का पौधा घर में लगाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। यह पौधा शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है, जो प्रेम, सौंदर्य और समृद्धि का प्रतीक है। जब शुक्र ग्रह मजबूत होता है, तो व्यक्ति के जीवन में रिश्तों में मधुरता आती है और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है। मोगरे के पौधे को सही दिशा में लगाना बेहद महत्वपूर्ण है ताकि आपको इसका पूरा लाभ मिल सके। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोगरे का पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुक्त दिशा उत्तर-पश्चिम है। इस दिशा में मोगरा लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ता है और रिश्तों में मधुरता आती है।
इसके अलावा, आप इसे घर के सामने या प्रवेश द्वार के पास भी लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। बालकनी या खिड़की के पास भी मोगरा लगाना शुभ माना जाता है, खासकर यदि वह उत्तर-पश्चिम दिशा में हो।
इसे जरूर पढ़ें - घर के मुख्य द्वार पर रख सकते हैं ये पौधे, जीवन में आएगी खुशहाली
ज्योतिष शास्त्र मे मोगरे के पौधे का महत्व
जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की समस्या चल रही है, उन्हें अपने घर में मोगरे का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। माना जाता है कि यह पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाता है। मोगरे का संबंध चंद्रमा ग्रह से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन, शांति, शीतलता और समृद्धि का कारक है। यही कारण है कि मोगरे के पौधे को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति मिलती है। मोगरा धन आगमन के रास्ते खोलता है। शुक्रवार के दिन मोगरे के फूल मां लक्ष्मी को अर्पित करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Expert : वास्तु के हिसाब से घर की Entrance में ऐसे रखें पौधे
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों