सनातन धर्म में पाञ्चजन्य शंख का विशेष महत्व बताया गया है। इसे बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। पाञ्चजन्य शंख को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है और यह उनके प्रमुख अस्त्रों में से एक माना जाता है। इस शंख की ध्वनि को बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है और इसे कई धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि पाञ्चजन्य शंख को भगवान श्रीकृष्ण ने दानव पांचजन्य को मारकर प्राप्त किया था, इसलिए इसका नाम पाञ्चजन्य पड़ा।
महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण ने इस शंख को बजाकर अपने सैनिकों का मनोबल बढ़ाया था और शत्रुओं को भयभीत किया था। बता दें, पाञ्चजन्य शंख का उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, जैसे पूजा, हवन और यज्ञ में किया जाता है। इसकी ध्वनि को शुभ माना जाता है और यह मंगलकारी होती है।
पाञ्चजन्य शंख को विजय, शक्ति और धर्म का प्रतीक माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी है। अब ऐसे में पाञ्चजन्य शंख को घर में रखा जा सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पाञ्चजन्य शंख को घर में रख सकते हैं?
हिंदू धर्म में शंख को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। पाञ्चजन्य शंख को घर में रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे व्यक्ति को वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए अगर आप घर में पाञ्चजन्य शंख को रख रहे हैं, तो विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने के बाद ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें - घर के मंदिर में शंख रखने के अनगिनत फायदों के बारे में जरूर जानें
पाञ्चजन्य शंख का महत्व क्या है?
पाञ्चजन्य शंख को घर में रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। वहीं इस शंख को बजाने से व्यक्ति के घर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही पारिवारिक कलह-क्लेश से भी मुक्ति मिल जाती है। पाञ्चजन्य शंख को भगवान विष्णु का चिह्न बताया गया है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि इसे घर में रखने से व्यक्ति के ऊपर श्रीहरि की कृपा बनी रहती है। इसके साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाता है। इसलिए पाञ्चजन्य शंख को घर में रख रहे हैं, तो उसकी विधिवत पूजा करने के बाद ही रखें।
इसे जरूर पढ़ें - Expert Tips: घर में रखती हैं शंख तो नियमित करें इसकी पूजा, जानें शंख रखने के नियम
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों