Taurus Horoscope Today, 10 October 2025: चंद्रमा आज वृषभ राशि में है और शाम 5:30 बजे तक कृतिका नक्षत्र में रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चतुर्थी तिथि के साथ सिद्धि योग शाम 5:41 तक है और उसके बाद व्यतिपात योग शुरू हो जाएगा। आज मन और शरीर का रिश्ता साफ नजर आएगा। जो बातें मन में रुकी होंगी, उनका असर सेहत पर दिख सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?
वृषभ राशि की महिलाएं आज खुद को थोड़ा चुप और दूरी बनाए हुए महसूस करेंगी, खासकर रिश्तों में। किसी करीबी से कहा-सुना हो सकता है लेकिन वजह साफ न होने के कारण बात अंदर ही रह जाएगी। पार्टनर से बात करते समय आप खुद को रोकती हुई मिलेंगी, लेकिन मन में ढेर सारे सवाल घूमेंगे। अगर आप किसी पुराने रिश्ते में उलझी हुई हैं, तो आज कुछ यादें फिर से परेशान कर सकती हैं। घर के किसी सदस्य से किसी छोटी बात को लेकर मन भारी हो सकता है। ऐसे में खुद को अकेले ना छोड़ें और किसी भरोसेमंद से बात करना फायदेमंद रहेगा।
वृषभ राशि की महिलाएं काम के मामले में आज खुद को थोड़ा अलग महसूस करेंगी। आपके आसपास सब कुछ चल रहा होगा लेकिन आपका मन उसमें पूरी तरह नहीं लगेगा। ऑफिस में कोई ज़रूरी बात आपसे छूट सकती है या किसी मीटिंग में आप चुप रह जाएंगी जबकि आपको बोलना चाहिए था। जो महिलाएं घर से काम कर रही हैं, उन्हें बीच-बीच में काम और निजी सोच के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी होगी। पढ़ाई कर रही छात्राओं को आज रिवीजन और पढ़ाई में बार-बार रुकावट महसूस हो सकती है।
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए आज आर्थिक स्थिति का सीधा असर मूड पर दिख सकता है। कोई पुराना भुगतान अटका हो या किसी की तरफ से वादा किया गया पैसा ना आए तो चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। घरेलू खर्च से जुड़ी कोई बात आज बहस की वजह बन सकती है, खासकर अगर पहले से मन में कुछ जमा हो। शॉपिंग का मन भी बनेगा लेकिन खर्च करने से पहले कई बार सोचेंगी। किसी रिश्तेदार से पैसे को लेकर बातचीत हो सकती है, लेकिन बात पूरी तरह सुलझेगी नहीं।
इसे जरूर पढ़ें- Mesh Rashi Upay For Karwa Chauth: मेष राशि की महिला करें करवा चौथ पर ये खास उपाय, पति को नौकरी में मिलेगा प्रोमोशन
वृषभ राशि की महिलाओं को आज गर्दन के बाईं तरफ और कंधे के ऊपरी हिस्से में भारीपन या दबाव महसूस हो सकता है। मन में चल रही चिंता शरीर के इस हिस्से में खिंचाव ला सकती है। देर तक बैठे रहने या एक ही मुद्रा में टिके रहने से यह तकलीफ और बढ़ सकती है। गुनगुने पानी से स्नान और थोड़ा हाथ घुमाने वाली एक्सरसाइज़ राहत दे सकती है।
आज वृषभ राशि की महिलाएं मंदिर में सफेद फूल और गुड़ चढ़ाएं। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा और आज का लकी नंबर 6 रहेगा।
यह भी पढ़ें:
करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है? यहां जानें पूरी लिस्ट
करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों होता है शुभ? जानें इसका रहस्य और पूजा विधि
करवा चौथ की सुबह सरगी की थाली में जरूर रखें चीजें, मिलेगा वैवाहिक सुख
करवा चौथ के अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश और त्योहार को बनाएं खास
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।